फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three accused arrested in robbery from contractor

Panipat News: ठेकेदार से लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in robbery from contractor
पानीपत। वृंदा एंक्लेव के पास गत दिनों शराब के एक ठेकेदार को चोट मारकर 4.48 लाख रुपये व एक्टिवा लूट की वारदात को पुलिस ने 13वें दिन सुलझा दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सोनीपत खेड़ी गुज्जर गांव के रोबिन, अंशुल व कुनाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि सीआईए वन प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने रविवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी अंशुल व रोबिन को सेक्टर 18 में गुरुद्वारा के पास व आरोपी कुनाल को सिवाह बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने गांव निवासी साथी आरोपी अंकित के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया आरोपी रोबिन, अंशुल व फरार आरोपी अंकित आपस में दोस्त हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed