फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three accused arrested for demanding extortion in the name of Lawrence Bishnoi

Panipat News: लॉरेंस बिश्नोई का नाम पर रंगदारी मांगने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for demanding extortion in the name of Lawrence Bishnoi
पानीपत। लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर आसन कलां गांव केएक ठेकेदार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों को सीआईए वन ने गिरफ्तार किया है। ठेकेदार को ऑस्ट्रेलिया से कॉल कराई गई थी। तीनों आरोपियों का दोस्त ऑस्ट्रेलिया में है। इनके कहने पर उसने कॉल की थी। गिरोह का मास्टरमाइंड ठेकेदार का पड़ोसी ही निकला। उसने ठेकेदार से रंजिश का बदला लेने व पैसे कमाने के लिए यह साजिश रचाी थी पुलिस ने गहनता से पूछताछ करने के लिए इन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन



डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर मामले का पटाक्षेप किया है। उन्होंने बताया कि सीआईए वन ने रंगदारी मांगने के आरोप में आसन खुर्द मोड़ से स्कार्पियों सवार संदीप निवासी आसन कलां, कमल निवासी शेरा व सौरभ निवासी मतलौडा को गिरफ्तार किया है। 12 नवंबर को आसन कलां गांव निवासी वीरेंद्र ने मतलौडा पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह रिफाइनरी में ठेकेदार है। आठ नवंबर की दोपहर को उसके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप काल आई थी। कॉलर ने उसे कहा कि वह उसके पूरे परिवार को जानता है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बोल रहा है। उसने एक करोड़ रुपये फिरौती मांगी न देने पर उसने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने धमकी को हल्के में न लेने की धमकी दी। पहले उससे लगा कोई उसके साथ मजाक कर रहा है। अगले दिन कॉलर ने उसी नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी थी। इस केस की जांच सीआईए वन को सौंपी गई थी। पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच करते हुए जिस नंबर से धमकी भरी कॉल आई थी उसकी डिटेल्स निकलवाई। काफी लोगों से पूछताछ की और साथ ही अपने सभी सूत्र एक्टिव किए। विशेष इनपुट के आधार पर वीरवार देर शाम संदीप पुत्र बीरमपाल निवासी आसन कला, कमल पुत्र रामफल निवासी शेरा व सौरभ निवासी मतलौडा को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने रंगदारी मांगने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
विज्ञापन



मास्टरमाइंड पड़ोसी ही निकला-


आरोपी संदीप ठेकेदार वीरेंद्र का पड़ोसी है। उसका काफी समय से वीरेंद्र के साथ झगड़ा चल रहा है। आरोपी संदीप ने लड़ाई झगड़े की रंजिश रखते हुए परेशान करने व शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की मंशा से आरोपी कमल व सौरभ के साथ मिलकर साजिश रची। आरोपी सौरभ का दोस्त किवाना गांव निवासी सुमित स्टडी वीजा पर आस्ट्रेलिया के सिडनी गया हुआ है। तीनों आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल से सुमित से बात कर उसको लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से रंगदारी मांगने के लिए तैयार किया और उससे वीरेंद्र को कॉल करवाकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी संदीप का आपराधिक रिकार्ड -
आरोपी संदीप का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। संदीप के खिलाफ कुरुक्षेत्र में आपराधिक वारदातों के छह मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, हत्या का प्रयास व दुष्कर्म की वारदात शामिल है। इसके अतिरिक्त आरोपी के खिलाफ पंजाब के पटियाला में अपहरण व फिरौती मांगने का एक केस दर्ज है। आरोपी पांच साल पंजाब की पटियाला जेल में रहने के बाद करीब आठ माह पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed