फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three accused arrested for demanding extortion in the name of Kala Jathedi

काला जठेड़ी का नाम लेकर रंगदारी मांगने में तीन आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for demanding extortion in the name of Kala Jathedi
पानीपत। सीआईए-2 की गिरफ्त में रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपी। - फोटो : Panipat
पानीपत। गैंगेस्टर काला जठेड़ी का नाम लेकर आढ़ती से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपियों को सीआईए-2 ने गांव नौल्था के बस अड्डे से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक इंस्टाग्राम का स्टार है। रंगदारी मांगने के लिए आरोपियों ने एक विदेशी एप का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने उनसे तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि गांव नौल्था निवासी अजय, सुनील उर्फ साहिल और अखिल को गिरफ्तार किया गया है। सुनील और अखिल गांव ब्राह्मण माजरा के पास एक फैक्टरी में काम करते हैं जबकि अजय बेरोजगार है। तीनों ने शार्टकट से कमाई करने की योजना बनाई। आरोपी अखिल और सुनील गोशाला मंडी के आढ़ती देवेंद्र को जानते थे। देवेंद्र की दुकान पर फसल बेचते थे। दोनों ने योजना में गांव नौल्था निवासी अजय को भी शामिल किया। तीनों फोन में एक एप डाउनलोड किया और 11 जनवरी की शाम आढ़ती देवेंद्र से गैंगेस्टर काला जठेड़ी बनकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

साइबर सेल की मदद से पकड़ में आए आरोपी
सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से तीनों को पकड़ा गया। रंगदारी मांगने के लिए विदेशी एप का इस्तेमाल किया गया था। इसकी खासियत है कि कॉल करने पर हर बार एक अलग नंबर जनरेट होता है। आढ़ती के पास करीब चार बार कॉल की गई और हर बार अलग-अलग नंबर होने की वजह से ट्रेस करने में दिक्कत आ रही थी। हालांकि साइबर ने इसका तोड़ निकाला और तीनों को ट्रेस कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टग्राम पर आरोपी अजय के 29 हजार फॉलोअर्स, 40 से अधिक अकाउंट
गांव नौल्था निवासी अजय का इंस्टाग्राम पर चौ. अजय नौल्था के नाम से अकाउंट हैं और उसके 29 हजार फालोअर्स हैं। अजय की सबसे पहली वीडियो को ही 4.3 मीलियन लोगों ने देखा था। अजय के नाम से इंस्टाग्राम पर करीब 40 से अधिक अकाउंट हैं।

आढ़ती से 25 लाख की रंगदारी के मामले को भी ट्रेस कर चुकी पुलिस-
नीरज बवाना गैंग का नाम लेकर आढ़ती संदीप से 25 लाख की रंगदारी मामले को भी पुलिस ने दो दिन के अंदर ट्रेस कर लिया था और एक आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था। जबकि दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।

पानीपत। आढ़ती देवेंद्र।

पानीपत। आढ़ती देवेंद्र।- फोटो : Panipat

पानीपत। आरोपी अजय की इंस्टाग्राम प्रोफाइल

पानीपत। आरोपी अजय की इंस्टाग्राम प्रोफाइल- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed