फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three accused arrested for buying bikes in the name of people by changing the address on Aadhar card

आधार कार्ड पर पता बदलकर फर्जी ढंग से लोगों के नाम पर बाइक खरीदने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for buying bikes in the name of people by changing the address on Aadhar card
पानीपत। लोगों के आधार कार्ड पर पते को बदलकर फर्जी बैंक खाता खुलवाकर लोगों के नाम पर नई बाइक खरीदकर बेचने के दो आरोपियों को सीआईए टू ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने 18 बाइक व एक एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने छह दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों से लेपटॉप, प्रिंटर, 6 आधार कार्ड व 13 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों ने लोगों के नाम पर 18 बाइक एजेंसी से निकलवा ली थी।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने सावेज पुत्र इलियास, फुरखान पुत्र अली हसन निवासी राणा माजरा व रविंद्र निवासी छोटू राम चौक को गिरफ्तार किया है। रविंद्र की छोटू राम चौक पर दुकान है। दोनों फर्जी तरीके से आधार कार्ड से पता बदलकर लोगों का फर्जी बैंक खाता खुलवाकर उनके नाम पर एजेंसी से बाइक निकलवा लेते थे। आरोपी नई बाइक को 40-45 हजार रुपये में बेच देते थे।
विज्ञापन

इस गिरोह का इस प्रकार हुआ खुलासा
सालिम निवासी छोटू राम चौंक ठगी की वारदात के बारे में शिकायत देकर बताया था कि जनवरी में वह गांव गढ़ी बेसिक में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां पर उसकी मुलाकात सावेज पुत्र इलियास व फुरखान पुत्र अलीहसन निवासी राणा माजरा के साथ हुई थी। बाद में दोनों का उसके घर पर आना-जाना हो गया था। कुछ समय पहले सावेज के साथ वह अपना आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए छोटू राम चौक पर स्थित रविंद्र की दुकान पर गया था, रविंद्र व सावेज आपस में दोस्त हैं। रविंद्र ने आधार कार्ड अपडेट कर कॉपी बाद में सावेज को देने बारे में कहा। सावेज ने उसको आधार कार्ड नहीं दिया और साथ ही बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर काफी सारे कागजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। 25 अक्तूबर को उसके पास हीरो बाइक एजेंसी से एक कर्मचारी आया। वह किस्तों पर उसके नाम से निकलवाई गई स्प्लेंडर बाइक के कागजात दिखाते हुए किस्त जमा करवाने के बारे में कहने लगा। कागजात को जांचने पर उसमें लिखा मोबाइल नंबर सावेज का मिला। मुनक एजेंसी में रिकार्ड चैक करवाने पर उसके नाम एक अन्य एक्टिवा किस्तों पर निकली मिली। एजेंसी से एक्टिवा डिलिवरी के समय की फोटो चैक करवाने पर फोटो में जानकार फुरखान निवासी राणा माजरा मिला। सावेज, फुरखान व रविंद्र ने मिली भगतकर उसके फर्जी हस्ताक्षर व आधार कार्ड का प्रयोग करके एजेंसी से बाइक व एक्टिवा किस्तों पर लेकर आगे किसी को बेच दिया। इस प्रकार तीनों ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed