{"_id":"6240cb665c8144753e55dafb","slug":"threats-to-kill-gravel-supplier-over-phone-held-responsible-for-sonu-murder-case-panipat-news-knl103106323","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बजरी सप्लायर को जान से मारने की धमकी, सोनू हत्याकांड का ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर बजरी सप्लायर को जान से मारने की धमकी, सोनू हत्याकांड का ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन
पानीपत। संजय कॉलोनी निवासी कोरसेंट बजरी सप्लायर को एक युवक ने फोन कॉल कर जान से मारने की धमकी दे दी। सप्लायर को इसराना में हर्ष फायरिंग में हुई सोनू की मौत की हत्या का जिम्मेदार ठहराया और उसकी भी हत्या करने की बात कही। धमकी के बाद पीड़ित के परिवार में हड़कंप मच गया है।
संजय कॉलोनी निवासी सतीश ने बताया कि 26 मार्च को शाम 5:48 बजे के करीब उसके फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले युवक ने अपना नाम नहीं बताया। आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बोला कि इसराना में गैंगस्टर प्रसन्न उर्फ लंबू गैंग के गुर्गे सोनू उर्फ तोते का जो मर्डर हुआ है वो तूने कराया है, अब हम तुझे जान से मारेंगे। जबकि पीड़ित ने कहा कि उसका उपरोक्त मर्डर में कोई रोल नहीं है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि सिवाह के किसी लाला नामक युवक ने उनके पास कॉल की थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
इसराना में हर्ष फायरिंग में हुई थी सोनू की मौत
गांव सिवाह निवासी संदीप ने बताया था कि इसराना हवेली पैलेस में दोस्त अरुण निवासी बुडशाम की शादी थी। जिसमें छोटा भाई अरविंद उर्फ तोता उर्फ सोनू, चचेरा भाई साहिल व शाहपुर निवासी राजबीर भी गए हुए थे। वहीं इसके अलावा समारोह में बुडशाम निवासी दीपक भी अपने भाई निशांत के साथ आया हुआ था। दीपक ने योजनाबद्ध तरीके से अपने भाई निशांत के साथ मिलकर डोगा बंदूक से अरविंद पर गोली चला दी, जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपक ने पुलिस को बताया कि वह हवाई फायरिंग कर रहा था, लेकिन गलती से जैसे ही बंदूक को ऊपर किया तो गोली चल गई। इसराना थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी थी।