फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thread and CNC cutting machines attracted the attention of traders

Panipat News: धागे और सीएनसी कटिंग मशीनों ने व्यापारियों का ध्यान खींचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Thread and CNC cutting machines attracted the attention of traders
पानीपत। यार्न, फैब्रिक एंड होम टेक्सटाइल मशीनरी का ट्रेड शो वीरवार को अनाज मंडी में शुरू हुआ। पहले दिन ही करीब पांच हजार व्यापारी पहुंचे। यहां धागे की 300 से अधिक किस्में और कई आधुनिक मशीनों ने व्यापारियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
विज्ञापन

इसमें सीएनसी मशीन खास रही। इस मशीन से काफी मात्रा में कपड़े की एक ही तरह कटाई की जा सकती है। प्रदर्शनी का शुभारंभ एडीसी डॉ. पंकज यादव, नवनिर्वाचित मेयर कोमल सैनी, पानीपत एक्सपोर्टर एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल, भीम राणा, विभु पालीवाल व डायर एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने किया। इस मौके पर पानीपत एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल ने कहा कि व्यापारियों को लुधियाना, सूरत व हैदराबाद आदि शहरों में जाना पड़ता है। प्रदर्शनी में उन्हें सस्ता धागा और अन्य सामान मिल रहा है।
विज्ञापन

विभिन्न तकनीक की मशीनें, उच्चतम रेंज के कपड़े और धागे को डाई करने के लिए भी मशीने यहां उपलब्ध हैं। केपी वूलन माइल्स लुधियाना के रचित ने बताया की पानीपत की मार्केट उनके लिए नई है। उनकी कंपनी पहली बार पानीपत प्रदर्शनी में शामिल हुई है। वे अब तक जयपुर, नोएडा और भदोही में धागा सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे हर साल 200 तरह का नया धागा बनाते हैं। यह होम टेक्सटाइल और कारपेट यार्न के काम आता है। जैन संस एंड संकेश्वर ग्रुप के निदेशक विवेक जैन ने बताया हर साल दो हजार से अधिक तरह के नए तरह के धागे बनाए जाते हैं। उनके पास पांच टॉप ब्रांड के धागे हैं। वे पानीपत के करीब 40 एक्सपोर्ट हाउस में धागा सप्लाई कर रहे हैं। उनके पास धागे की 300 से अधिक रेंज हैं। वे पानीपत में पहली बार प्रदर्शनी में शामिल हुए हैं।
व्यापारियों ने प्रदर्शनी के लिए स्थायी जगह की मांग की : प्रदर्शनी में नवनिर्वाचित मेयर कोमल सैनी का ट्रेड शो के संयोजक अभिषेक शर्मा और अंकुर गोयल ने स्वागत किया। कोमल सैनी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि वह पांच साल टेक्सटाइल डिजाइनर के रूप में काम कर चुकी हैं। इस दौरान व्यापारियों ने स्थायी प्रदर्शनी स्थल की मांग की। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की मांग वे मुख्यमंत्री के सामने रखेंगी। इसका यथासंभव काम किया जाएगा।

कंप्यूटर आधारित कपड़ा कटिंग मशीन : नीलकंठ इंटरनेशनल पानीपत से बानू सिंगला ने बताया की उनके पास सीएनसी कटिंग मशीन है। जो कारपेट, बाथमेट, टॉवेल , ट्रोपलिन्स कपड़ों की कटिंग और ग्रुविंग के काम आती है। इसकी विशेषता है कि इससे कपडा एक तरह से कटेगा। यह कंप्यूटर से चलने वाली मशीन है। इसमें हर तरह के डिजाइन की कटिंग की जा सकती है। मशीन की कीमत 17 से 25 लाख रुपये है। पानीपत में 20 बड़े एक्सपोर्ट हाउस में यह मशीन इंस्टॉल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed