फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thousands of rupees withdrawn from young man's account

Panipat News: युवक के खाते से निकाले हजारों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees withdrawn from young man's account
पानीपत। साइबर ठगों ने एक युवक के बैंक खाते से 45743 रुपये चोरी कर लिए। ठग ने युवक के पास बैंक कर्मचारी बनकर कॉल की और उससे उसके क्रेडिट कार्ड की सारी जानकारी ली । फिर लिंक भेजकर उस पर क्लिक कराकर वारदात को अंजाम दिया। युवक ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

असंध रोड स्थित अग्रसेन कॉलोनी निवासी राहुल यादव ने बताया कि उसका एयू बैंक का क्रेडिट कार्ड है। उसके पास सोमवार को एक युवक का फोन आया था। युवक ने खुद को एयू बैंक का कर्मचारी बताया। उसने उसके क्रेडिट कार्ड संबंधी डिटेल पूछी। उसने उसे जानकारी दे दी। उसने उसको कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड में सर्विस चार्ज लगे हुए हैं । वह उनको हटा रहा है। उसने उसके पास एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने को कहा। उसके लिंक पर क्लिक किया और फिर बात होने पर उनके कॉल काट दी। उसके बैंक खाते से कुछ देर बाद 45743 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed