{"_id":"6223c3217ecb2606bb01e12f","slug":"thousands-of-rupees-cheated-on-the-pretext-panipat-news-knl100977846","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर ठगे हजारों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर ठगे हजारों रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। टाटा कैपिटल में 10 लाख रुपये लोन की फाइल पास कराने का झांसा देकर ठग ने 48,310 रुपये ठग लिए। आरोपी ठग ने बॉन्ड पेमेंट के नाम पर 15 हजार रुपये की और मांग की तो पीड़ित ने शक होने पर कॉल काट दी और खाता ब्लॉक कराया। इसके बाद शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मॉडल टाउन निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह जाटल रोड पर कोटा स्टोन पत्थर का काम करता है। उसने अपने काम को और बढ़ाने के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी। उसने करीब सात माह पहले उसने टाटा कैपिटल में 10 लाख लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जो फाइल रद्द हो गई थी। 26 फरवरी दोपहर 12:53 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद का नाम आरती बताया। साथ ही बताया कि वह टाटा कैपिटल से बात कर रही है। उसने कहा कि उसकी लोन फाइल उसके पास आ गई है।
लोन की आगामी प्रक्रिया के लिए उसके दूसरे नंबर पर आईडी प्रूफ और बैंक से संबंधित स्टेटमेंट, फोटो व्हाट्सऐप करने को कहा। कुछ देर बाद अलग-अलग नंबरों से कॉल आई, जिन्होंने लोन पास हो जाने के बारे में कहा। इसके बाद उन सभी ने प्रोसेसिंग फीस 7192 रुपये, इंश्योरेंस चार्ज 19,332 रुपये व जीएसटी चार्ज 21,786 रुपये विभिन्न खातों में डलवा लिए।
विज्ञापन
यह राशि लेने के बाद ठगों ने उससे बॉन्ड पेमेंट के नाम पर 15,000 रुपये और जमा करवाने के लिए कहा। मगर अब उसे खुद के साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो उसने और रुपये नहीं डलवाए। इसक बाद ठगों ने भी उसकी कॉल रिसीव करनी बंद कर दी। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बैंककर्मी बनकर खाते से निकाले 24 हजार
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में भगत नगर निवासी राजपाल ने बताया कि वह बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी होटल में काम करता है। तीन मार्च को उसने अपने क्रेडिट कार्ड का बैलेंस पता करने के लिए उसने कस्टमर केयर में कॉल की थी। कॉल डिस्कनेक्ट होते ही उसके पास एक कॉल आई। सामने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उसकी मदद करने के बहाने बात करनी शुरू की। बातचीत के दौरान उसने ओटीपी पूछ लिया। ओटीपी बताने के कुछ ही देर बाद उसके खाते से 24,902 रुपए डेबिट हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।