{"_id":"6733c056f2332398f60e446c","slug":"thousands-of-pr-paddy-bags-lying-waiting-to-be-picked-up-panipat-news-c-18-1-knl1004-518328-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उठान के इंतजार में पड़े हजारों पीआर धान के बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उठान के इंतजार में पड़े हजारों पीआर धान के बैग
Wed, 13 Nov 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। इसराना अनाज मंडी में सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड का खरीदा गया पीआर किस्म के धान का उठान बंद है। इससे मंडी में पीआर धान बेच कर गए किसानों का भुगतान भी अटक गया है।
नाराज किसान जयदीप पलडी, परमजीत, अनिल शर्मा, पवन सहरावत, महावीर कुराना राजबीर कुराना, राजेश छिछड़ाना, सतनारायण और रविन्द्र कुमार ने बताया कि करीब सवा माह पहले वे अनाज मंडी में धान बेच कर गए थे। अभी तक उनके खाते में भुगतान नहीं हो सका है। जब वे आढ़ती से पेमेंट के बारे में तकाजा करते हैं तो एक ही जवाब मिलता है कि भुगतान उनके खाते में सीधी आएगी।
खरीदे गए धान का उठान होने पर ही भुगतान होगा। किसी के घर शादी का खर्च है तो किसी ने अगली फसल के लिए बीज खाद लेना है। आढ़तियों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। किसानों ने उनके खातों में जल्द भुगतान देने की सरकार से मांग की है।
विज्ञापन
दूसरी ओर उठान बंद होने से आढ़ती भी परेशान हो गए हैं। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान, संजीत मलिक, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र जागलान, सतनारायण लठवाल, महावीर सिंह, कुलदीप मलिक, राजबीर सिंह, प्रवीण घनघस व विकास समेत अन्य आढ़तियों ने बताया कि उठान बंद होने से शॉर्ट होने वाले नुकसान के साथ उनकी सरदर्दी भी बढ़ी हुई है। किसान उनसे बार बार भुगतान बारे में पूछ रहे हैं। इसराना अनाज मंडी में करीब 38800 पीआर धान के बैग उठान का इंतजार कर रहे हैं। किसानों की करीब तीन करोड़ 34 लाख 65 हजार रुपये का भुगतान अटका है।