फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thousands cheated from fruit seller

फल विक्रेता से हजारों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Thousands cheated from fruit seller
पानीपत। जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपये जमा कराने गए फल विक्रेता से दो ठगों ने 54 हजार ठग लिए। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पहले नशीला पदार्थ सुंघाया और फिर जूस की दुकान पर ले गए। जूस में भी नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसी बीच आरोपी 54 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। होश आने पर उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला कानपुर के रसूलाबाद के गांव सीसाही गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह हाल में पानीपत में शास्त्री कालोनी खटीक बस्ती में रहता है। वह फल बेचने का काम करता है। सोमवार को दोपहर 12 बजे जीटी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में 54 हजार रुपये जमा कराने गया था। जब वह बैंक में फार्म भर रहा था तभी दो युवकों ने उसे झांसा देकर बाहर बुलाया। फिर कुछ नशीला पदार्थ सूंघा दिया तो वह उनके पीछे चलने लगा। वे उसे एक जूस की दुकान पर लेकर गए और जूस में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। वह बेसुध हो गया तो जेब से 54 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए।
विज्ञापन

लालच में आया गया था
राजेंद्र के मुताबिक, बैंक के बाहर आने पर एक आरोपी ने जेब में नोटों की गड्डी दिखाई थी। कहा कि इन रुपयों को तुम खाते में जमा करा दो, बदले में वह 30 हजार रुपये देंगे। वह लालच में आ गया तभी उन्होंने उसे कुछ सुंघा दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसके सामने जेब से रुपये निकालते रहे और फरार भी हो गए, लेकिन वह बेसुध होने से कुछ नहीं कर पाया। दोनों आरोपियों में से एक ने मास्क और काला चश्मा पहन रखा था और दूसरे ने कान में बाली पहन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में है छोटे भाई की शादी
पीड़ित ने बताया कि अप्रैल में उसके छोटे भाई की शादी है। वह इसीलिए वह गांव में रह रहे छोटे भाई के खाते में रुपये जमा कराने के लिए बैंक में गया था। इसी बीच आरोपियों ने उसके रुपये पार कर दिए।
युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, बैंक की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed