{"_id":"671ac16a4e69c97eda01b3d4","slug":"those-who-burn-crop-residue-will-not-be-spared-deputy-commissioner-panipat-news-c-244-1-pnp1004-126360-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल अवशेष जलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल अवशेष जलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: उपायुक्त
विज्ञापन
पानीपत। मंडल आयुक्त राजीव रत्न ने वीरवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आमजन की शिकायतों और लंबित मामलों का शीघ्रता से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। मंडल आयुक्त ने उपायुक्तों से फसल अवशेषों की घटनाओं पर भी बात की और उन्हें रोकने के लिए ठोस कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंडल आयुक्त को आश्वासन दिया कि आम जन की शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा। उपायुक्त ने राजस्व विभाग से जुड़े मामलों से भी अवगत कराया। मंडल आयुक्त ने एसडीएम समालखा और पानीपत से मामलों को जल्द से निपटाने को कहा।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में फसल अवशेष की घटनाओं को लेकर प्रशासन गंभीर है। गांव स्तर से लेकर जिला स्तर तक निगरानी की जा रही है। फसल अवशेष जलाने वाले किसानों का चालान भी किया गया है। अब तक 28 के करीब फसल अवशेष के मामले सामने आये है। सात किसानों पर एफआईआर भी दर्ज किया है। उपायुक्त ने बताया कि आठ के करीब किसानों का चालान भी हुआ है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, एसडीएम ब्रह्मप्रकाश, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम ज्योति मित्तल, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीएफएससी नीतू, डीडीए आत्मा गौदारा, तहसीलदार सौरभ, ललीता आदि मौजूद रहे।