{"_id":"68adff3a040b474f5c040b57","slug":"those-who-bathe-animals-in-the-streets-of-villages-will-be-fined-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142650-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गांवों की गलियों में पशु नहलाने वालों का होगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गांवों की गलियों में पशु नहलाने वालों का होगा चालान
Wed, 27 Aug 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को शपथ दिलाते उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया। संवाद
शहर के साथ गांवों में भी चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान, अधिकारियों को स्वच्छ भारत, हरित भारत की दिलाई प्रतिज्ञा
-जिला सचिवालय में प्रत्येक तल पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान शहर के साथ गांवों में भी चलाया जाएगा। इसके साथ सरकारी कार्यालयों में भी इसको अपनाएंगे। इसमें गांवों व कार्यालयों में साफ-सफाई की जाएगी। जिला सचिवालय के प्रत्येक तल पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके साथ अधिकारियों को स्वच्छ भारत, हरित भारत की हरित प्रतिज्ञा दिलाई। गांवों की गलियों में पशुओं को नहलाने और खड़ा करने वालों के चालान किए जाएंगे।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके लिए मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कि साफ-सफाई अभियान एक जन जागरूकता कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य समाज, गांव, शहर और संस्थानों को स्वच्छ और स्वस्थ रखना है। इस अभियान के अंतर्गत सड़कें, नालियां, सरकारी कार्यालय, विद्यालय, अस्पताल, और सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान में लोगों को गंदगी न फैलाने, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना होगा। यह अभियान सात नवंबर तक गांव व शहर में निरंतर चलाया जाएगा। एनजीओ और सामाजिक संस्थाएं भी इस अभियान का हिस्सा बन सकती हैं।
गांव की गलियों में पशुओं को नहलाने और खड़ा करने वालों के चालान किए जाएंगे। इसके साथ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। शहर व गांव को पूरी तरह से पॉलिथिन मुक्त किया जाएगा। कूड़े के लिए स्थान निर्धारित किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कार्यालय परिसरों को साफ-सुथरा रखा जाएं। इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। रोजाना सभी अधिकारी अपने-अपने तल का निरीक्षण भी करेंगे। एडीसी डॉ. पंकज ने बताया कि सफाई अभियान की निरंतर जांच की जा रही है। हर सोमवार को सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों की समीक्षा बैठक की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी सभी स्कूलों में बच्चों को इसके लिए जागरूक करें। गांव में मुनादी कराई जाएगी।
विज्ञापन
11 सप्ताह के इस कार्यक्रम में चार सप्ताह लोगों को जागरूक करने और चार सप्ताह आसपास के क्षेत्र में कार्य करने के होंगे। अंतिम तीन सप्ताह इसे उत्सव की तरह मनाया जाएगा। बस स्टैंड पर भी यात्रियों को जागरूक किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सभी थानों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। वे स्वयं भी इनका निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीडीपीओ राजेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीआरओ कणव लाकड़ा और डीएफएससी नीतू मौजूद रही।