फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Those who are absent will also face action, will be made to sit in a separate line

Panipat News: गैरहाजिर रहने वालों भी होगी कार्रवाई, अलग लाइन मेें बैठाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Those who are absent will also face action, will be made to sit in a separate line
पानीपत। समाधान शिविर में लेटलतीफ और गैर हाजिरी रहने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ लेटलतीफ आने वाले अधिकारियों को अलग से लाइन में बैठाया जाएगा। यह एक तरह से स्कूल की कक्षा की तरह होगा। प्रशासन ने साफ कहा कि है विभागाध्यक्ष को खुद शिविर में पहुंचना होगा। कुछ अधिकारी अन्य अधिकारियों को शिविर में भेज देते हैं। इससे शिविर की कार्यप्रणाली प्रभावित है और निष्ठा पर सवाल उठते हैं।
विज्ञापन

जिला स्तरीय समाधान शिविर शुक्रवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में लगाया गया। यहां 325 लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं। इनमें से 170 का मौके पर निदान किया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि समाधान शिविर को और ज्यादा गति प्रदान करने के लिए प्रशासन की मजबूती व अधिकारियों की निष्ठा और समय की महत्ता काफी महत्व रखती है। अब अधिकारियों को शिविर के निर्धारित समय से आधे घंटे पहले पहुंचना होगा। नगराधीश द्वारा रोजाना विभागों की शिकायतों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग समस्या के समाधान को लेकर जिला सचिवालय पहुंचते हैं। अगर उन्हें समाधान नजर नहीं आता तो इससे प्रशासन की प्रतिष्ठा भी कमजोर पड़ती है। उपायुक्त ने अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि वे स्टेशन छोड़ने से पहले उन्हें सूचित करें व बाहर जाने का कारण बताएं। बिना किसी सूचना के स्टेशन छोड़ने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चला शिकायतों का दौर
मकान मरम्मत और बढ़े बिजली बिल से राहत की उठाई मांग
इंद्रो वासी किशनपुरा ने उसने अपनी लड़की की शादी की फाइल लगाई थी। जिसमें उन्हें वित्तीय सहायता तो मिल गई, लेकिन कन्यादान अभी नहीं मिला है। उन्होंने कन्यादान की फाइल को दोबारा चलाने की मांग की। खोतपुरा डेरा की चारू ने मकान की मरम्मत कराने की अपील प्रशासन से की। उन्होंने उपायुक्त के सामने अपनी स्थिति प्रकट की। मोहम्मद नवाज ने बताया कि उसके घर का बिजली बिल 1.05 लाख रुपये आया हुआ है। वह बिल जमा नहीं करा सकता। विकास आहुजा ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति द्वारा हाउसिंग बोर्ड की अवहेलना की जा रही है। जिससे आस पास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीसी पंकज यादव, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीओ मनदीप सिंह, निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, सीटीएम टीनू पोसवाल, सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहुजा, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता विशाल गोयत, एसडीएम मनदीप सिंह, कृषि विभाग के उपनिदेशक आत्मा राम गोदारा, डीआरओ रणविजय सिंह सुलतानिया, चीफ इंजीनियर राजकुमार व जिला रोजगार अधिकारी रितू चहल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed