{"_id":"6668f16b36cd6901940acef5","slug":"third-accused-arrested-in-murderous-attack-case-panipat-news-c-244-1-pnp1001-119475-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जानलेवा हमला करने मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जानलेवा हमला करने मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना तहसील कैंप पुलिस ने दीनानाथ कॉलोनी में डीजे बजाने को लेकर हुई कहासुनी में ईंट से जानलेवा हमला करने मामले में सोमवार देर शाम को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान प्रेम निवासी दीनानाथ कॉलोनी के रूप में हुई।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी साहिल व महिला आरोपी मीनू के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईंट बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया है।
इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना तहसील कैंप में दीनानाथ कॉलोनी निवासी सुरेश ने शिकायत देकर बताया था कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। 26 जनवरी की देर रात वह परिवार के साथ घर पर था। घर के सामने गली में साहिल व देव पुत्र सुभाष अपने दोस्त प्रेम व अन्य कई साथियों के साथ शराब के नशे में डीजे बजाकर हुड़दंग बाजी कर रहे थे। उसने व पत्नी मीना ने डीजे बंद करने के लिए कहा तो सभी क्रोधित हो गए और सुभाष की पत्नी मीनू गाली गलौज करने लगी। सभी जान से मारने की धमकी देते हुए छत पर चढ़ गए और ईंट मारनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके माथे में व पत्नी मीना को सिर, गर्दन व कमर में ईंट मारी। परिजनों व पड़ोसियों ने उन दोनों को बचाया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी पत्नी की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था।