फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Third accused arrested for murderous attack on Urdu translator

उर्दू ट्रांसलेटर पर जानलेवा हमला करने वाला तीसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for murderous attack on Urdu translator
पानीपत। उपायुक्त कार्यालय में तैनात उर्दू ट्रांसलेटर पर जानलेवा हमला करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी नीरज निवासी मोतीराम कॉलोनी, नूरवाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीरज को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि नवादा पार निवासी नवाज शरीफ उर्फ आलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पानीपत उपायुक्त कार्यालय में ट्रांसलेटर के पद पर कार्यरत है। गत 20 सितंबर की शाम करीब सवा 5 बजे वह ड्यूटी पूरी कर बापौली में पटवारी मनीष से मिलने के लिए दोस्त की कार में सवार होकर बापौली जा रहा था। चौटाला रोड पर चौक के पास पहुंचने पर गांव निवासी साहिल बाइक पर अन्य साथियों के साथ आया। आरोपियों ने बाइक कार के आगे रोकी और उन्हें गाड़ी से निकालकर पीटना शुरू कर दिया था। वारदात के महज 10 दिन के बाद ही आरोपी साहिल और पवन गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ की तो खुलासा किया कि आरोपियों के साथ नीरज भी शामिल था। जिसको पुलिस ने शुक्रवार को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed