फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thieves fearless in the city, executed four incidents

शहर में चोर बेखौफ, चार वारदातें दी अंजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Thieves fearless in the city, executed four incidents
पानीपत। शहर में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। किला थाना, सेक्टर 29 थाना और चांदनी बाग थाना क्षेत्र में बेखौफ चोर मोबाइल व घरों का सामान समेट ले गए। संबंधित थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर शहर वासी पुलिस की गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। दूसरी ओर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स का कहना है कि संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाने की टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

चोरी नंबर 1
बलजीत नगर निवासी नेहा ने बताया कि वह सेक्टर 11-12 स्थित एक फैक्टरी में काम करती है। वह 29 अगस्त को फैक्टरी से घर पहुंची तो सामान बिखरा हुआ था। घर से 35 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र और चांदी की पायल चोरी मिली । चांदनी बाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी नंबर दो
विकास नगर निवासी प्रकाश ने बताया कि गत 22 अगस्त को 11 बजे वह कमरे के अंदर सो गया था। सुबह उठकर देखा तो मोबाइल फोन चोरी मिला। अज्ञात आरोपी घर मे घुसकर उसे चोरी कर ले गया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
चोरी नंबर 3
गांव कचरोली निवासी राकेश कुमार ने बताया कि गत 18 अगस्त की रात घर से 3 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन चोरी हो गया । उन्होंने सुबह उठकर देखा तो मकान का दरवाजा खुला हुआ था । घर के सामान की तलाशी ली तो चोरी का खुलासा हुआ। जिसके बाद उन्होंने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी । जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
चोरी नंबर चार
राजीव कॉलोनी निवासी आजाद ने बताया कि गत 30 अगस्त को सुबह 6:00 बजे वह कुटानी रोड स्थित अपने खेत में पहुंचा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर से हजारों रुपए का सामान चोरी मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी । सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए। किला थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
समालखा में दुकान से हजारों की नकदी, कैमरा, स्टेशनरी चोरी
समालखा। चोरों ने नई अनाज मंडी स्थित सचिन फोटोस्टेट पर छत बने कमरे की खिड़की के रास्ते घुसकर हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ली। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी।

आदर्श नगर के रहने वाले राकेश कुमार ने बताया कि उसकी नई अनाजमंडी में फोटोस्टेट व स्टेशनरी की दुकान है। सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो काउंटर पर एक तरफ रखी हुई एलईडी गायब थी। इसके बाद छत पर बने कमरे में जाकर देखा तो वहां से भी एलईडी व अन्य स्टेशनरी का सामान गायब था। छत पर बने कमरे की खिड़की खुली हुई थी जो साथ लगते किसान भवन की तरफ है। चोर करीब 45 हजार रुपये का कैमरा व गल्ले से करीब 30-40 हजार रुपये भी पार कर ले गए थे। किसान भवन के प्रांगण में स्टेशनरी का काफी सामान बिखरा हुआ भी मिला है। इससे प्रतीत होता है कि चोर किसान भवन की तरफ से खिड़की के रास्ते दुकान में घुसे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को चोरी की शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed