{"_id":"9e9eaf5a370ba80dc6582c78fefb5dd5","slug":"thieves-broke-into-the-bank-vault-not-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में घुसे चोर, तिजोरी नहीं टूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में घुसे चोर, तिजोरी नहीं टूटी
अमर उजाला, पानीपत
Updated Wed, 15 Jan 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली। केंद्रीय सहकारी बैंक, जलमाणा में बीती रात को खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया। चोर लॉकर को तोड़ने में असफल होने पर बैंक से पैसे गिनने की मशीन उठा ले गए। सूचना मिलने पर बैंक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने नमूने जुटा लिए हैं और पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना बापौली के अंतर्गत जलमाणा गांव स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक में बीती रात को चोर खिड़की तोड़कर घुस गए। चोरों ने बैंक लॉकर को काटने का प्रयास किया और कई घंटे तक लगे रहे।
चोर लॉकर काटने में असफल होने पर बैंक से पैसे गिनने की मशीन उठा ले गए। सोमवार सुबह सफाईकर्मी के बैंक में पहुंचने पर चोरी के मामले का खुलासा हुआ। सफाईकर्मी की सूचना पर बैंक मैनेजर बलविंद्र रावल मौके पर पहुंचे और मामले को देखा।
विज्ञापन
उन्होंने बैंक के वरिष्ठ और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद जिला विकास अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स को बुलाया और नमूने जुटाए। पुलिस जांच में बैंक से तीन सौ मीटर दूरी पर खेतों में पैसे गिनने की मशीन बरामद की।
ऐसा माना जा रहा है कि चोर जाते समय मशीन को फेंक गए। बैंक अधिकारी रिकार्ड को जांचने में लगे हैं।
वर्जन
शाखा की खिड़की तोड़कर लॉकर काटने का प्रयास किया गया है। चोर अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस को इसकी सूचना दे दी है और वे भी बैंक रिकार्ड को जांचने में लगे हैं।
बलविंद्र रावल, मैनेजर, केंद्रीय सहकारी बैंक जलमाणा
वर्जन
जनमाणा स्थित सहकारी बैंक में चोरी के प्रयास की सूचना मिली है। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से नमूने जुटा लिए हैं और मामला दर्ज कर लिया है।
रमेश, प्रभारी, थाना बापौली