फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   thief ran away by pushing the soildier on the prretext of going to the toilet

शौचालय जाने के बहाने सिपाही को धक्का मारकर भागा चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
thief ran away by pushing the soildier on the prretext of going to the toilet
थाना मॉडल टाउन में से शुक्रवार की सुबह चोरी का आरोपी सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया। उसने पुलिस कर्मियों से कहा कि पेट में तेज दर्द है और शौचालय जाना है। एक सिपाही उसको शौचालय लेकर गया। इसी दौरान चोर ने सिपाही को धक्का मारा और 6 फुट की दीवार फांदकर फरार हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस दिन भर उसकी तलाश करती रही।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार और हालिया अर्जुन नगर में रह रहे संतोष को सिद्धार्थ नगर निवासी बलदेव के काबड़ी रोड पर गोदाम से आठ जुलाई की रात चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया था। सिद्धार्थ ने गोदाम से 40-45 हजार के चेन बटन चोरी हो गए थे। इस दौरान संतोष सीसीटीवी में कैद हो गया था। जिस पर वीरवार रात को मॉडल टाउन से पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे शुक्रवार दोपहर को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश करना था। इससे पहले ही संतोष सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया। थाने से आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि पानीपत पुलिस के सभी थानों, चौकियों, सीआईए वन, टू, थ्री, पुलिस पीसीआर व राइडरों समेत पुलिस की सभी विंगों व खुफिया और मुखबिर तंत्र फरार हुए आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

आरोपी को जल्द पकड़ लेंगे- सुनील
आरोपी शौच का बहाना बनाकर गया था। इसके बाद वो सिपाही सुरजीत को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी की धरपकड़ में कई टीमें लगी हुई है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार, एसएचओ मॉडल टाउन पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed