फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   thief at property dealer house

प्रॉपर्टी डीलर के मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Sun, 20 Dec 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sun, 20 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
thief at property dealer house
शहर की पॉश मॉडल टाउन के साथ लगते न्यू शांति नगर में एक प्रॉपर्टी डीलर के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये की नगदी और गहने चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


साइकिल सवार एक व्यक्ति की गतिविधियां एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। प्रॉपर्टी डीलर अपने परिवार सहित चंडीगढ़ गया था।

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चोरों को जल्द ही काबू करने का दावा किया है।

चोरी की घटना थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत न्यू शांति नगर में हुई। न्यू शांति नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर बलवंत आहूजा के मकान का ताला तोड़कर चोर ने लाखों की चोरी कर ली।

थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच की। बलवंत आहूजा ने बताया कि वह वीरवार को परिवार के साथ चंडीगढ़ गया हुआ था।

वे शुक्रवार देर शाम को घर पर पहुंचे। उन्होंने मकान के मैन गेट को खोलने का प्रयास किया, लेकिन अंदर की कुंडी लगी हुई मिली। शक होने पर पड़ोसियों की छत से अंदर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से 70 हजार रुपये नकद और एक लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी थे। चोर नई एलईडी भी चोरी कर ली। उन्होंने दस दिन पहले ही 32 इंची नई एलईडी खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व एफएसएल पर लगाया अनदेखी का आरोप
प्रॉपर्टी डीलर बलवंत आहूजा ने पुलिस व एफएसएल टीम पर अनदेखी बरतने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पुलिस में शिकायत देने के 24 घंटे के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुुंची। पुलिस के इस लापरवाह रैवये से उनमें रोष है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में चोर की हरकतें रिकार्ड
वीरवार रात को एक बजे चोर साइकिल पर सवार होकर आया। चोर की साइकिल की रफ्तार बिल्कुल धीमी थी। चोर ने बड़े ही आराम से साइकिल को घर से थोड़ा आगे खड़ा कर दिया।

चोर दो बैग लेकर मकान की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। तीन बजे चोर दो बैगों को दोनों हाथों पर टांग और हाथ में एलईडी लेकर बाहर आया। चोर ने दोनों बैग साइकिल के हैंडिल पर लटकाए और एलईडी को साइकिल के पीछे बांधा और निकल गया।


न्यू शांति नगर स्थित एक मकान में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। वहां पड़ोसियों के मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की हरकतें कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार जांच शुरू कर दी है।
रामरत्न सिंह, अतिरिक्त प्रभारी, थाना मॉडल टाउन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed