{"_id":"29eaa308f4d39138ee74ec6816e9b863","slug":"thief-at-mobile-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली खुर्द मैन अड्डे पर स्थित ज्योति कम्युनिकेशन के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना सदर के अंतर्गत सनौली खुर्द मैन अड्डे पर स्थित ज्योति कम्यूनिकेशन मोबाइल की दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह दुकान में चोरी होने की जानकारी लगी।
दुकान मालिक संजय ने चोरी की शिकायत थाना सदर पुलिस को दी। संजय ने बताया कि वह हर रोज की तरह वीरवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया।
वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के शटर क ताले टूटे पड़े हैं और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ मिला। उसने बताया कि दुकान से मोबाइल, बिजली की केबल, तांबे के तार व नगदी सहित लाखों रुपये का सामान चोरी मिला। थाना सदर पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी।