फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   thief at mobile shop

मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी

Fri, 29 Jan 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Fri, 29 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
thief at mobile shop
सनौली खुर्द मैन अड्डे पर स्थित ज्योति कम्युनिकेशन के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सदर के अंतर्गत सनौली खुर्द मैन अड्डे पर स्थित ज्योति कम्यूनिकेशन मोबाइल की दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह दुकान में चोरी होने की जानकारी लगी।


दुकान मालिक संजय ने चोरी की शिकायत थाना सदर पुलिस को दी। संजय ने बताया कि वह हर रोज की तरह वीरवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया।

वह सुबह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के शटर क ताले टूटे पड़े हैं और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ मिला। उसने बताया कि दुकान से मोबाइल, बिजली की केबल, तांबे के तार व नगदी सहित लाखों रुपये का सामान चोरी मिला। थाना सदर पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed