{"_id":"6848944f1bddc9d76b0ebb5c","slug":"they-came-to-work-as-laborers-but-became-criminals-panipat-news-c-244-1-pnp1012-138461-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आए थे मजदूरी करने, बन गए अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आए थे मजदूरी करने, बन गए अपराधी
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक जिले पानीपत में लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर रोजगार के लिए आते हैं। कुछ लोग पानीपत में मजदूरी करने के लिए उद्देश्य से आए थे। लेकिन शॉर्टकट से पैसा कमाने के लिए आपराधिक वारदातों में शामिल हो गए।
पुलिस ने चोरी, लूट और छीनाझपटी के जितने भी खुलासे किए उनमें दूसरे प्रदेशों के अपराधियों की संलिप्तता सामने आई है। कुछ लोग तो किराये के मकान में रहकर चोरी करने का पूरा गिरोह चला रहे हैं। पानीपत का हैंडलूम उद्योग विश्वभर में पहचान रखता है।
एक अनुमान के मुताबिक, यहां पर चार लाख से अधिक प्रवासी मजदूर अलग-अलग फैक्टरियों में काम करते हैं। इनमें ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल के रहने वाले हैं। वे नशे की आदत समेत अपने विभिन्न शौक को पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रख देते हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय में जिले में घरों में चोरी, वाहन चोरी और अन्य छोटे-छोटे अपराधों में वृद्धि हुई है। पुलिस के मुताबिक, जब वारदातों का खुलासा हुआ तो वारदातों को अंजाम देने वाले ज्यादातर लोग दूसरे प्रदेशों के रहने वाले मिले।
उन्होंने यहां पर किराये पर मकान लिया और चोरी व झपटमारी जैसी वारदात की। इसके साथ ही नशा तस्करी के नेटवर्क में भी उनकी संलिप्तता समय समय पर सामने आई है।