{"_id":"673680ae5c21dd3848028484","slug":"they-broke-the-lock-of-the-house-and-stole-cash-and-jewellery-panipat-news-c-244-1-pnp1004-127447-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घर का तोला तोड़ चुराए नकदी और आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घर का तोला तोड़ चुराए नकदी और आभूषण
विज्ञापन
पानीपत। हरिनगर में चोरों ने एक खाली घर को निशाना बनाया। मकान मालिक अपने ड्यूटी पर चला गया तो उसकी पत्नी अपनी बीमार का पता लेने गई। पीछे से चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को उमा गौतम निवासी हरिनगर ने बताया कि 11 नवंबर को उसके पति अपनी ड्यूटी पर अंबाला चले गए थे। वे अंबाला में ही रहते हैं। वह घर पर ताला लगाकर अपनी बीमार मां को देखने चली गई। वीरवार सुबह उनके पडोसी का फोन आया कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। उसने आकर देखा मेन दरवाजे का ताला व घर के अंदर दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। लोहे की अलमारी व पेटी का ताला टूटा और सामान बिखरा हुआ मिला। चैक किया तो सोने की बाली एक जोडी, सोने का औम, नोजपिन व बच्चे की चांदी की तागडी, कडुली, दो जोडी चांदी का ब्रेसलेट, पैरों की पाजेब, पीतल के बर्तन, गैस चुल्हा, सिलिंडर व सिलाई मशीन व अलमारी में रखे 3000 रुपये चोरी मिले। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।