फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be power out today due to repairs

Panipat News: मरम्मत के चलते आज यहां रहेगी बत्ती गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
There will be power out today due to repairs
पानीपत। 132 केवी सब स्टेशन पानीपत के ट्रांसफार्मर-2 पर बुधवार को सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। इससे 11 केवी निजी इंडस्ट्री फीडर एएसएम, सिया राम गर्ग, शुगर मिल और आसपास की बिजली बंद रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन काबड़ी में ट्रांसफार्मर-1 व 2 पर सुबह 6 से 7 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। इससे 33 केवी ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, 11 केवी निजी इंडस्ट्री फीडर राज वूलन, हिम सागर, मां भगवती, इंदिरा काॅलाेनी, बीएम पाेली, बालाजी, जेके, जिंदल, कैपिटल, प्रशांत, आरके, एमवी, वेयर हाउस, देवेसा, अनिल स्पिनर, बीयर फाइबर, गणेश, प्रेम काेटेक्स, मुंजाल, हिमसागर, भारत नगर, सब्जी मंडी, तिकाेणा पार्क, सिंहपुरा की बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 132 केवी सब स्टेशन छाजपुर से चलने वाले गांव नंगला, कुराड़, छाजपुर समेत आसपास की बिजली सुबह 06:00 से 11:00 बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 से जुड़े 33 केवी सनाैली राेड की लाइन पर सुबह 11:00 से दाेपहर 01:30 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। इससे सनाैली राेड एरिया, सेक्टर- 11-12, बबैल राेड, भीम गाैडा चाैक एरिया, बलजीत नगर, पीपी वाली गली, 11 केवी निजी इंडस्ट्री फीडर गणपति व श्रीराम की बिजली बंद रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 से चलने वाले 11 केवी निजी इंडस्ट्री फीडर हैंड फैब और ग्राेवर की बिजली सुबह 11:00 से दाेपहर 01:30 बजे बंद रहेगी। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed