फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be power cut for hours in colonies and sectors today

Panipat News: कॉलोनियों, सेक्टरों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
There will be power cut for hours in colonies and sectors today
पानीपत। बरसत रोड के आसपास की कॉलोनियों और सेक्टरों में रविवार को छह घंटे के लंबे बिजली कट लगने वाले हैं। मरम्मत कार्यों के चलते लग रहे ये बिजली कट शहरवासियों की बेचैनी बढ़ा सकते हैं। इधर, पूरे जिले में मरम्मत कार्यों और पेड़ छंटाई के चलते 19 फीडरों पर एक घंटे से सात घंटे के लंबे बिजली कट लगेंगे। जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 पार्ट वन और पार्ट टू पावर हाउस के 12 फीडरों पर सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक छह घंटे तक कंडक्टर बदलने के कार्य हेतू बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे 11केवी सेक्टर छह, सेक्टर 13-17, सेक्टर 18, अंसल, कंडुईट, प्रथना स्वतंत्र, नूरवाला, मोहित नगर, वृंदा एंक्लेव, मोहन विहार कॉलोनी, भोला चौक, ज्ञानदीप, तहसील कैंप, सब्जी मंडी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नहीं होगी।
विज्ञापन

मरम्मत कार्यों के चलते स्वतंत्र फीडरों में 11केवी टेक्सटाइल, गाबा, साईंराम इंडस्ट्री, हिमसागर की दोपहर एक बजे से दो बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। 11केवी देवी मंदिर इंडस्ट्री की भी बिजली आपूर्ति मरम्मत कार्य के चलते दोपहर 11 बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगी। 33केवी सनौली कलां फीडर की दोपहर एक बजे से चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं पेड़ छंटाई के चलते 33केवी मांडी फीडर पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed