{"_id":"65d3d3000e76e63ff90953b4","slug":"there-will-be-no-waterlogging-in-ten-colonies-of-ward-22-and-23-panipat-news-c-244-1-pnp1004-113956-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वार्ड 22 और 23 की दस कॉलोनियों में नहीं होगा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वार्ड 22 और 23 की दस कॉलोनियों में नहीं होगा जलभराव
विज्ञापन
पानीपत। सालों से बरसाती पानी के जलभराव का समस्या में फंसी वार्ड 22 और 23 की दस कॉलोनियों के लाखों लोगों के लिए राहतभरी खबर है। इस मानसून में इन वार्डों में बारिश के पानी से जलभराव नहीं हो पाएगा। नगर निगम यहां एक बड़ा वाटर डिस्पोजल बनाने जा रहा है। जिसकी निकासी असंध रोड की मुख्य लाइन से जोड़ी जाएगी।
यहां से पानी जाटल रोड स्थित 10 और 20 एमएलडी के दोनों एसटीपी पर जाएगा। इस काम पर निगम 1.91 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसका काम जुलाई से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। निगम अधिकारियों ने इस काम का वर्क ऑर्डर ठेकेदार को दे दिया है। इसमें डिस्पोजल से रामलाल चौक तक असंध रोड मुख्य सीवर लाइन में निकासी के लिए पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। जिससे हाली पार्क और औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के एरिया में पानी नहीं भरेगा।
अधिकारियों ने बताया कि हाली पार्क में पहले आठ एमएलडी का एक 25 साल पुराना डिस्पोजल है। जिसकी निकासी मॉडल टाउन से होते हुए आठ मरला चौक की मुख्य लाइन से होती है। इसी लाइन में वार्ड 18, मॉडल टाउन के आसपास के क्षेत्र का भी पानी आता था। जिससे इस पर बरसाती पानी का लोड ज्यादा बना रहता है। इसे 25 साल पुरानी आबादी और क्षमता के हिसाब से इसे बनाया गया था। इस डिस्पोजल पर जब वार्ड 22 और 23 का पानी छोड़ा जाता तो उसकी निकासी होने में काफी समय लग जाता था। इसे देखते हुए अब नया डिस्पोजल बनाए जाने पर पुराने डिस्पोजल पर पानी का लोड कम होगा। इसकी निकासी आठ मरला की बजाए असंध रोड की मेन लाइन से जोड़ी जाएगी। नए डिस्पोजल में 45 हॉर्स पावर की दो मोटर लगाई जाएंगी। जो प्रति मिनट छह हजार लीटर पानी लिफ्ट करेंगी।
विज्ञापन
बाॅक्स
यहां के लोगों को मिलेगी राहत
बारिश के समय हाली पार्क और पुराना औद्योगिक क्षेत्र के चारों ओर वाले एरिया में जलभराव की समस्या सालों पुरानी थी। वीवर्स कॉलोनी और आदर्श कॉलोनी के लोग तो कई बार जलभराव पर आमने सामने तक हो चुके हैं। इंदिरा कॉलोनी, वीवर्स कॉलोनी, आदर्श नगर, सीमा थियेटर से हाली पार्क जाने वाले मेन रास्ते, खादी कॉलोनी और लेबर कॉलोनी के सामने वाले एरिया और इसके आगे की पुराना औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें जिनमें वार्ड 23 के निवर्तमान पार्षद, एवं सीनियर डिप्टी मेयर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मेयर दुष्यंत भट्ट के कार्यालय के सामने सबसे ज्यादा हालात खस्ता थे। यहां एचएसआईडीसी के चोक नालों और पाइपलाइन की वजह से हर मौसम में जलभराव की समस्या बरकरार थी। जिससे अब इन सभी एरिया लोगों को बरसाती पानी से निजात मिलेगी।
वर्जन:
फोटो 13
हाली पार्क के पास 1.91 करोड़ से नया वाटर डिस्पोजल बनाया जाएगा। जिससे मुख्य रूप से वार्ड 22 और 23 की करीब दस कॉलोनियों समेत आसपास के काफी एरिया की जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। इसके लिए सरकार से बजट पास करा टेंडर लगवाया गया। सोमवार को इसका वर्क ऑर्डर जारी करा दिया है।
प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।