फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be direct trade with South Africa, buyers established contact

Panipat News: दक्षिण अफ्रीका से सीधा व्यापार होगा, बायर्स ने साधा संपर्क

Sat, 06 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 06 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
There will be direct trade with South Africa, buyers established contact
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद जिले के उद्यमियों ने अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में संपन्न चार दिन की प्रदर्शनी में करीब छह बायर्स ने जिले के निर्यातकों से संंपर्क किया है। निर्यातक दक्षिण अफ्रीका की टेक्सटाइल की इस मांग को पूरा करने के लिए तैयार हो गए हैं। निर्यातक दो शहरों में प्रदर्शनी के बाद काफी उत्साहित हैं।
दक्षिण अफ्रीका के दो बड़े शहरों जोहान्सबर्ग में 27 और 28 अगस्त को और केप टाउन में दो सितंबर को प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसमें पानीपत के 12 समेत दिल्ली व कोलकाता के करीब 30 निर्यातक शामिल हुए थे। निर्यातकों ने अपने-अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। दक्षिण अफ्रीका के बायर्स काे टेक्सटाइल काफी पसंद आया। उन्होंने निर्यातकों से चर्चा कर इसमें आधुनिक उत्पाद के बारे में भी जानकारी ली। भारतीय दल वीरवार को वापस आ गया। स्थानीय व्यापारियों ने प्रदर्शनी के बारे में जानकारी ली। निर्यातक खुद दूसरे उद्यमियों के साथ प्रदर्शनी के बारे में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन



बॉक्स
दक्षिण अफ्रीका से बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद
एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के दो शहरों में पिछले दिनों प्रदर्शनी लगाई गई थी। यहां निर्यातकों को नए बायर्स मिले हैं। उनको अपने उत्पाद के बारे में विस्तार से बताया गया है। कई बायर्स संतुष्ट नजर आए। भविष्य में अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। उद्यमी गुलशन मल्होत्रा ने बताया कि प्रदर्शनी अच्छी रही है। यहां कई व्यापारियों के साथ अच्छा तालमेल बना है। इससे दक्षिण अफ्रीका के साथ व्यापारिक रिश्ते जुड़े हैं। ये आगे और मजबूत होंगे। जीएसटी की दरों में रियायत मिलने के बाद निर्यातक को किसी भी उत्पाद पर रेट को कम या ज्यादा करने का अवसर मिल गया है। इससे चीन समेत अन्य कई देशों का अंतरराष्ट्रीय बाजार में रेट के लिए सोचना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed