{"_id":"6564fe1a625e000d5b0c8ce5","slug":"there-will-be-a-pink-booth-for-women-lawyers-nomination-from-today-panipat-news-c-244-1-pnp1001-9830-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महिला वकीलों के लिए होगा पिंक बूथ, नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महिला वकीलों के लिए होगा पिंक बूथ, नामांकन आज से
विज्ञापन
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार महिला वकीलों के लिए अलग बूथ बनाया जाएगा। यह बूथ विधानसभा चुनाव की तर्ज पर गुलाबी (पिंक बूथ) बनाया जाएगा। महिला वकील इसी बूथ पर मतदान करेंगी। इनकी संख्या करीब 440 है। इसके साथ पुरुष वकीलों के लिए बूथों पर हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। इस बार जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 2475 वोटों की सूची पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल में भेजी गई है। काउंसिल से तय सूची के आधार पर नामांकन किया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 15 दिसंबर को है। इसे लेकर नामांकन 28 नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा। शाम चार बजे तक नामांकन रहेगा। 29 नवंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी और वापसी होगी। इसमें उम्मीदवारों के चेहरे साफ हो जाएंगे। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर इस बार प्रशासन से 30 ईवीएम मांगी गई हैं। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश अहलावत का कहना है कि इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। पिछले साल करीब 2200 मतदाता थे। इस बार 2475 की सूची पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल को भेजी गई है। इसमें 440 महिला वकील हैं।
वकीलों को अपने चैंबरों का बिजली बिल और लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें जमा करानी होंगी। इसके अलावा नए वकीलों को एआईबीई परीक्षा का सर्टिफिकेट देना होगा। यह परीक्षा नए वकीलों को रजिस्ट्रेशन कराने के दो साल तक करनी होती है। इन सबके लिए वकीलों को सात दिसंबर तक का समय दिया गया है। निर्धारित शर्तें पूरी न करने वाले वकीलों को मतदान करने का अधिकार नहीं होगा। इसके अलावा नामांकन दाखिल करने वाले वकील का नामांकन पत्र भी रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के नियम व शर्तें चस्पा कर दी गई हैं। नामांकन दाखिल व मतदान करने के लिए इन सबको पूरा करना होगा। इस बार महिला वकीलों के लिए अलग से बूथ बनाया जाएगा। इस बूथ को पिंक बूथ बनाया जाएगा। यह महिला सशक्तीकरण का संदेश होगा।
- एडवोकेट राजेश अहलावत, चुनाव अधिकारी, जिला बार एसोसिएशन