फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be a mega block of electricity today

Panipat News: आज रहेगा बिजली का मेगा ब्लॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
There will be a mega block of electricity today
पानीपत। विधानसभा चुनाव के चलते बिजली निगम फीडरों की मरम्मत का काम नहीं करा पा रहा था। इसलिए अब रविवार को निगम ने एक साथ 50 से भी ज्यादा फीडरों पर मरम्मत का काम रविवार को अवकाश के दिन करने का फैसला लिया है। जिससे जिले के काफी बड़े एरिया में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके लिए निगम ने परमिट ले लिए हैं। इनमें 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर-13-17 पार्ट-1 व पार्ट-2 की बिजली सप्लाई रविवार सुबह 9 से दाेपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इससे सेक्टर-13-17, नूरवाला, मोहित नगर, वृंदा एन्क्लेव, मोहन विहार कॉलोनी, तहसील कैंप में भोला चौक, ज्ञानदीप स्कूल क्षेत्र, सब्जी मंडी, फतेहपुरी चौक, रनिल होटल, जसबीर कॉलोनी, अजीजुल्लापुर, बरसत रोड क्षेत्र, हरी नगर कॉलोनी, गीता कॉलोनी, बिल्लू कॉलोनी, न्यू रमेश नगर, बिचपड़ी चौक, रामनगर, सुधीर नगर और कृष्णा नगर, सेक्टर-18, सेक्टर-6, अंसल सिटी, प्रार्थना इंडस्ट्री, तहसील कैंप क्षेत्र, देवी मंदिर के आसपास, सालार गंज क्षेत्र, सुखदेव नगर, देवी मूर्ति कॉलोनी, बिचपड़ी, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वधावा राम कॉलोनी, प्रकाश नगर, पीवीआर माल, सिद्धार्थ हॉस्पिटल क्षेत्र, अशोक नगर, राम नगर, पटेल नगर, ग्रीन पार्क, स्काई लार्क व आसपास क्षेत्र, सुभाष नगर व नेहरू नगर का एरिया प्रभावित रहेगा। 132 केवी सब स्टेशन छाजपुर से जुड़े 11 केवी निजी इंडस्ट्री फीडर अमृत, छाजपुर व कुराड़ की बिजली दाेपहर एक से दो बजे और माेहनी व निंबरी फीडर की बिजली दाेपहर 12 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी सनाैली राेड की लाइन पर मरम्मत कार्य चलने से सेक्टर-11-12, गणपति, बबैल राेड, भीम गाैडा, श्रीराम, बलजीत नगर व पेट्राेल पंप वाली गली की बिजली सुबह 5 से 11 बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन

33 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 पार्ट-1 से जुड़े 11 केवी निजी फीडर एसटीपी, हुडा, महादेव, आनंद इंटरनेशनल, अजय आनंद, सेक्टर-25 पार्ट-3, व सेक्टर-25 पार्ट-1 की बिजली सुबह 5 से 11 बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर-24 से जुड़े 11 केवी निजी फीडर अमृत काेटेक्स, लखीना हैंडलूम, शिव मंदिर, नरेंद्र नगर, पीर बाबा, सेक्टर-24, आर्य नगर, ऊझा राेड और एकता विहार काॅलाेनी समेत आसपास के क्षेत्राें मेें बिजली सुबह 5 से 11 बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 से जुड़े 11 केवी निजी फीडर नंबरी इंडस्ट्री, ग्रीन इकाे व आसपास की बिजली सुबह 5 से 11 बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी पसीना से जुड़े गांव ऊंटला व 11 केवी निजी फीडर इंडस्ट्री ऊंटला की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी पसीना से जुड़े 11 केवी पसीना राेड इंडस्ट्री और आसपास की बिजली सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। 132 केवी एचएसआईआईईडीसी से जुड़े बाल जाटान, खंडरा, जय ज्याेति, एनके हेचरी, डेजल, साेनिया, सरला व आसपास की बिजली सुबह 9 से दाेपहर एक बजे तक बंद रहेगी। 220 केवी समालखा से जुड़े 11 केवी निजी फीडर बिहाेली इंडस्ट्री की बिजली सुबह 10 से दाेपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी काबड़ी से जुड़े गांव सिंहपुरा, रामपुरा काॅलाेनी, आवास, एम 3 एम, एक केवी निजी इंडस्ट्री फीडर बालाजी, मुंजाल, बीएम पाेली, मिगलानी, प्रेम काेटेक्स, बियर फाइबर व आरके की बिजली सुबह 4 से 10 बजे तक बंद रहेगी। 33 केवी ओल्ड इंस्ट्रियल एरिया से जुड़े 11 केवी निजी फीडर राजवूलन, हिमसागर, मां भगवती, इंदिरा काॅलाेनी, बीएम पाेली, बालाजी, जेके, जिंदल, कैपिटल, वेयर हाउस, भारत नगर, सब्जी मंडी व तिकाेणा पार्क के आसपास की बिजली सुबह 4 से 10 बजे तक बंद रहेगी। इनके अलावा 132 केवी छाजपुर से जुड़े 11 केवी निजी फीडर सनाैली राेड-1, मित्तल, गाेविंद प्रकाश, अमृत, पदमश्री, इंद्रजीत, निंबरी, कुराड़, नंगला व आसपास में सुबह 8 से दाेपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। ये जानकारी बिजली निगम की एबीटी सेल की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed