फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be a break on the estimated electricity bill

Panipat News: अनुमानित बिजली बिल पर लगेगा ब्रेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
There will be a break on the estimated electricity bill
पानीपत। जिले में अनुमानसे की जा रही प्रोविजनल बिजली बिलिंग पर जल्द ब्रेक लगेंगे। मार्च 2026 तक जिले के 4428 उपभोक्ता इस दायरे में हैं। बिजली निगम ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए बिलिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा में सुधार कार्य तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार छाजपुर डिवीजन में 1221 और समालखा में 917 मामले लंबित हैं। इन दोनों क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया जाएगा। विभाग का कहना है कि आने वाले समय में इन मामलों का तेजी से निपटारा होगा। निगम विशेष रूप से दो वर्ष से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता दे रहा है।
विज्ञापन

प्रोविजनल बिलिंग के मामलों में 1732 उपभोक्ता छह महीने, 679 एक से दो वर्ष, 1195 दो से पांच वर्ष और 102 मामले पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। मॉडल टाउन, सनौली रोड और सब यूनिट नंबर-2 में भी बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने फील्ड स्टाफ को नियमित मीटर रीडिंग लेने, खराब मीटर बदलने और लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को सही और समय पर बिल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed