फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be a battle for admission on 1850 seats in Arya College

आर्य कॉलेज में 1850 सीटों पर होगी दाखिले की जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
There will be a battle for admission on 1850 seats in Arya College
पानीपत। आर्य कॉलेज पानीपत। - फोटो : Panipat
पानीपत। 12वीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए अब अगली चुनौती महाविद्यालयों में दाखिले की है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होगी, जो 20 अगस्त तक जारी रहेगी। कॉलेजों में भी मिशन एडमिशन के लिए आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई हैं। आर्य महाविद्यालय में 1850 सीटों पर दाखिले होने हैं। इनमें प्रोफेशनल कोर्स की 440 सीटें और ट्रेडिशनल कोर्सेस की 1410 सीटें शामिल हैं। विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से काउंसलिंग कमेटी का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रवेश के लिए कॉलेजों को विषयों की विस्तृत जानकारी भी वीरवार रात तक डीएचई के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। वहीं, विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। कॉलेजों में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत आवेदन व दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। हालांकि विद्यार्थियों की शहर के विभिन्न कॉलेजों में करीब 9500 सीटों पर नजर रहेगी। इस बार सीबीएसई के 6005 तथा एचबीएसई के 11113 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

ऑनलाइन रहेगी दाखिले की प्रक्रिया
कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉलेजों में आवेदन एवं दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी है। विद्यार्थी फीस भी ऑनलाइन ही जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों की सहायता के लिए आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। यह हेल्प डेस्क सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक विद्यार्थियों व उनके माता-पिता के लिए खुला रहेगा। कॉलेज के प्राध्यापक विद्यार्थियों को कॉलेज में चल रहे अलग-अलग कोर्स के बारे में बताएंगे।
यह रहेगा कॉलेजों में एडमिशन का शेड्यूल
जारी निर्देशानुसार, इस बार सिर्फ दो मेरिट लिस्ट लगाई जाएंगी। इसके बाद अगर किसी कोर्स में सीटें बचती हैं तो एक सितंबर को पंजीकरण के लिए फिर से पोर्टल खोला जाएगा। 12 से 20 अगस्त तक उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। प्रथम मेरिट लिस्ट 25 अगस्त को जारी होगी। इस लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 25 से 28 अगस्त तक ऑनलाइन फीस भर सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 30 अगस्त को जारी होगी। इस लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन फीस भर सकेंगे। एक सितंबर से कक्षाएं शुरू होंगी।

आर्य कॉलेज में विभिन्न कोर्स की सीटें
बीए 320
बीए ऑनर्स 80
बीकॉम 160
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 240
बीकॉम ऑनर्स 120
बीकॉम वोकेशनल 30
बीएससी नॉन मेडिकल 160
बीएससी नॉन मेडिकल सेल्फ 80
बीएससी मेडिकल 80
बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स 60
बीएससी कंप्यूटर 80
बीबीए 140
बीसीए 80
बीटीएम 60
बीएएमसी 60
बीवॉक 50
बीवॉक बीवीआईडी 50
कुल 1850
दाखिले के लिए जारी किया जा चुका है शेड्यूल
कॉलेजों में प्रवेश को लेकर शेड्यूल जारी हो चुका है। कॉलेज में कुल 1850 सीटों में दाखिले होने हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होगी जो 20 अगस्त तक जारी रहेगी। कॉलेज प्रशासन दाखिले को लेकर पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। विभाग के निर्देशानुसार ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी और कक्षाएं लगाई जाएंगी। - डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed