फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There was sporadic light drizzle yesterday; the weather is now expected to remain clear for several days.

Panipat News: दूसरे दिन छिटपुट बूंदाबांदी हुई, अब कई दिन मौसम रहेगा साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
There was sporadic light drizzle yesterday; the weather is now expected to remain clear for several days.
दिनभर आसमान में छाए रहे बादल। संवाद
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को लगातार दूसरे दिन छिटपुट बूंदाबांदी हुई। दिनभर करीब 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सरसों की फसल झड़ने का खतरा बढ़ गया है। तेज हवा और बूंदाबांदी के चलते किसानों की मंडी और खेत में चिंता बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों ने पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को 3.4 एमएम बारिश हुई थी, इसके बाद मंगलवार रात और बुधवार को दिनभर हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। दोपहर करीब एक बजे छिटपुट बूंदाबांदी शुरू हो गई। अनाज मंडी में किसानों और एजेंसियों ने तिरपाल की मदद से अपना गेहूं ढक दिया। करीब 15 मिनट तक छिटपुट बूंदाबांदी चली। हवा की गति करीब 18 किलोमीटर प्रतिघंटे से चली। जिले में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को देर शाम तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन बारिश की संभावना थी। अब एक सप्ताह मौसम साफ रहेगा। अगले कई दिन धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।
विज्ञापन



किसान बोले-फसल उठाना मुश्किल हुआ

रबी सीजन में मौसम के लगातार परिवर्तन से किसानों की चिंता लगातार बनी हुई है। शहरमालपुर गांव के संदीप और प्रदीप ने बताया कि एक सप्ताह से गेहूं की फसल कटाई पर खड़ी है। उनको मौसम साफ होने का इंतजार है। एक दिन मौसम साफ होने के बाद दो दिन बादल छाए रहते हैं। गेहूं कटाई करने से डर लगता है। कंबाइन भी ठीक से नहीं चल पा रही है। इस तरह बूंदाबांदी चलती रही तो गेहूं का दाना काला पड़ जाएगा। मंडियों में खरीद भी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed