फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There was heavy rain on Dhanteras, there was a lot of shopping

धनतेरस पर जमकर हुई धनवर्षा, खूब हुई खरीदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
There was heavy rain on Dhanteras, there was a lot of shopping
There was heavy rain on Dhanteras, there was a lot of shopping - फोटो : Panipat
पानीपत। दीपों के पर्व दीपावली की शुरुआत धनतेरस के साथ हो जाती है, जो पांच दिन तक चलती है। दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मंगलवार को धनतेरस पर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व को लेकर लोगों ने सोने-चांदी व बर्तनों सहित कंबल, कपडे़ व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की जमकर खरीदारी की। इसको लेकर दुकानदारों ने पहले से ही विशेष तैयारियां कर ली थी। दुकानों के बाहर सड़क तक बाजार सजे रहे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के बावजूद त्योहारी सीजन ने दी दुकानदारों को संजीवनी
शहर में धनतेरस और दीपावली पर कोरोना का असर दिखने के आसार थे, लेकिन त्योहारी सीजन ने इस बार दुकानदारों को संजीवनी दी है। दीपावली और धनतेरस को लेकर बाजार पूरी तरह तैयार हैं। दुकानदारों ने दुकानों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया है। ज्यादा से ज्यादा सामान मंगाया है। झालरों की छोटी-छोटी दुकानों से लेकर सोना-चांदी, टीवी फ्रिज, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के बड़े-बड़े शोरूम सजे हुए हैं। शहर के इंसार बाजार, पचरंगा बाजार, सुभाष बाजार, सर्राफा बाजार, रेलवे रोड, सनौली रोड, असंध रोड, गोहाना रोड समेत सभी बाजारों में धनतेरस को लेकर खास सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों को लुभाने के लिए दी जा रही छूट
कई दुकानों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए छूट दी जा रही है। धनतेरस और दीपावली पर नए कपड़े लेने वालों के लिए बाजार में अच्छी रेंज है। त्योहार के चलते शहर के विभिन्न मॉल में भीड़ बढ़ गई है। नया सामान खरीदने पर कई तरह की छूट और उपहार देकर ग्राहकों को लुभाने में कंपनियां पीछे नहीं हैं। सराफा बाजार के प्रधान राजेश सूरी समेत विभिन्न दुकानदारों ने बताया कि त्योहारों पर बाजारों को संजीवनी मिली है।
धनतेरस पर सराफा बाजार में रही रौनक
धनतेरस पर्व पर सराफा बाजार में खासी रौनक रही। सराफा की दुकानों में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सजावट की गई। धनतेरस के दिन चांदी के सिक्कों की खरीदारी की जाती है। इसके लिए सराफा बाजार में चांदी के सिक्के नए-नए डिजाइन में आ गए हैं। इसके अलावा चांदी के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की बनी हुई मूर्तियां और लक्ष्मी-गणेश के चांदी के सिक्के एवं अन्य ज्वेलरी भी दुकानों पर देखी जा रही है। लोगों ने चांदी के बर्तन या सिक्कों के साथ-साथ सोने के सिक्के एवं हल्के वजन वाली फैंसी ज्वैलरी की खरीद की। शहर समेत पूरे जिले में डेढ़ से दो करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना बताई जा रही है।
डायमंड की भी मांग बढ़ी
व्यापारी राजेश्वर वर्मा ने बताया कि धनतेरस के उपलक्ष्य में डायमंड की ज्यादा मांग हो रही है। इसमें अंगूठी, टॉप्स और कान की बाली को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है। कोरोना के कारण केवल 20 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्होंने सोने की खरीदारी नहीं की है। लॉकडाउन में लोगों को ज्यादा न बुलाने के कारण शादियों में काफी बचत हुई है। उसी बचत से लोग सोने की खरीदारी के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।
खूब बिके इलेक्ट्रानिक उत्पाद
रेलवे रोड स्थित बाजार सहित विभिन्न बाजारों में इलेक्ट्रानिक उत्पाद बेचने वाली दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। तमाम लोगों ने एलसीडी, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसे उत्पाद खरीदे। इलेक्ट्रानिक्स मार्केट में ग्राहकों के लिए निश्चित उपहार एवं स्कीम भी दी गई। शहर में इलेक्ट्रानिक उत्पादों का कारोबार लगभग डेढ़ करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि अभी तो दीपोत्सव के चार दिन शेष हैं। ग्राहक आ रहे हैं। ऐसे में कितने का कुल कारोबार होगा, इसका सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है।

भारी धातुओं के बर्तनों की मांग नहीं
धनतेरस पर स्टील के बर्तन तो खूब बिके लेकिन तांबा, पीतल के बर्तनों की खरीद अपेक्षाकृत कम रही। लेजर वर्क वाले बर्तन की भी मांग भी की जा रही है। इसमें लेजर से फूल आदि का डिजाइन बना हुआ है। अलबत्ता अन्य तरह के बर्तन एवं क्राकरी की भारी मात्रा में बिक्री हो रही है। तांबे के बर्तन में पानी की गुणवत्ता अच्छी रहती है। इसलिए तांबे के बर्तन को भी खरीदा जा रहा है। इंसार बाजार के एक बर्तन कारोबारी ने बताया कि चांदी की परत वाले डिनर सेट को भी लोग पसंद कर रहे हैं। लोगों ने पर्व पर घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न तरह के बर्तन खरीदे। बर्तन बाजार में पूरे दिन भीड़भाड़ रही। करीब पचास लाख रुपये का कारोबार होने का अनुमान किया जा रहा है।

।

- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed