फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There was an increased rush at cosmetic, jewellery and clothing shops in the market.

Panipat News: बाजार में कॉस्मेटिक, गहने और कपड़े की दुकानों पर बढ़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
There was an increased rush at cosmetic, jewellery and clothing shops in the market.
इंसार बाजार स्थित कॉस्मेटिक दुकान। संवाद
शादी का सीजन शुरू होते ही दिख रही रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। जैसे ही शादी के शुभ मुहूर्त शुरू हुए हैं बाजार में रौनक एक बार फिर बढ़ गई है। बाजार में सुबह से शाम तक चहल-पहल देखने को मिल रही है। विशेषकर कॉस्मेटिक और ज्वेलरी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। हर कोई अपनी पसंद का सामान चुनने में व्यस्त नजर आ रही हैं। शादी का सीजन आते ही महिलाओं ने नए फैशन और ट्रेंड के अनुसार तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शहर के बाजार में कॉस्मेटिक, गहने, कपड़े और साड़ी की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। कॉस्मेटिक दुकानों पर महिलाएं फाउंडेशन, लिपस्टिक, नेल पॉलिश, आईलाइनर, मस्कारा से लेकर हेयर केयर प्रोडक्ट तक जमकर खरीद रही हैं। इंसार बाजार स्थित कॉस्मेटिक दुकानदार सुमन अग्रवाल ने बताया कि जैसे-जैसे शादी के मुहूर्त नजदीक आ रहे हैं ग्राहकों की संख्या दोगुनी हो गई है। पिछले कुछ दिनों में ग्राहकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

अक्टूबर के आखिर से ही महिलाएं अपनी खरीदारी शुरू कर दी। अब नवंबर में तो मानो भीड़ संभालना मुश्किल हो गया है। महिलाएं नई रेंज के प्रोडक्ट मांग रहे हैं। खासकर ब्राइडल मेकअप किट और स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन की मांग बढ़ी है। अब ग्राहक पहले से ज्यादा जागरूक हैं। महिलाएं अब अपनी स्किन टाइप और मौसम को ध्यान में रखकर ही प्रोडक्ट खरीदती हैं। पहले जहां सिर्फ ब्रांड का नाम देखकर खरीदी होती थी, अब ग्राहक सामग्री और क्वालिटी दोनों पर ध्यान दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे फैशन ट्रेंड का भी असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। बहुत-सी महिलाएं अब अपने मेकअप के लिए ऑनलाइन ट्रेंड देखकर दुकानों पर प्रोडक्ट चुनने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-छह की सीमा शर्मा ने बताया कि वह अपनी भतीजी की शादी की तैयारियों में लगी हैं। उन्होंने बताया कि मौसम बदलने के साथ स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी बदल जाते हैं। अब सर्दी के मौसम में मॉइस्चराइजिंग क्रीम, लिप बाम और हाईड्रेटिंग फाउंडेशन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। हम कोशिश करते हैं कि शादी के मौसम में मेकअप ऐसा हो जो टिकाऊ भी हो और त्वचा के अनुसार भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed