फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There was a tussle going on for the village headship

Panipat News: गांव की चौधर के लिए चल रही थी तनातनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
There was a tussle going on for the village headship
जगमहेंद्र सरोहा
विज्ञापन

पानीपत। गांव की चौधर के लिए आसन कलां गांव में बड़ी लड़ाई शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि घायल संदीप और आरोपी माेनू उर्फ माेनू प्रधान के बीच लंंबे समय से तनातनी चल रही थी। माेनू ने गांव में एमपी यानी मोनू प्रधान के नाम से अपना ग्रुप बना रखा है। वहीं पंजाब जेल से बाहर आने के बाद घायल संदीप के साथ गांव के युवा उठने बैठने लगे थे। कुछ संदीप के नाम के स्टेटस सोशल मीडिया पर लगाने लगे थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में भी इस तरह के तथ्य मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मोनू ने अपने साथी संदीप के साथ आसन कलां गांव में संदीप को आते ही सीधी गोली मारी थी। दोनों के पास पिस्तौल थी। एक गोली संदीप की छाती में मारी थी, लेकिन गोली जेब में रखे मोबाइल को लगने से संदीप बच गया। आरोपियों ने इसके बाद उस पर कई फायर किए। संदीप ने मोनू को पकड़ लिया और दोनों के बीच गुत्थमगुथा हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद संदीप की मां बीच में आई। आरोप हैं कि हमलावराें ने उनके साथ भी मारपीट की। वे इसके बाद अपने पिस्तौल से एक के बाद फायर करते रहे। आरोपियों ने 20-25 फायर किए थे। ग्रामीणों ने बताया कि घायल संदीप और आरोपी मोनू एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायल संदीप पंजाब में एक मामले में कई साल पहले जेल चला गया था। वह करीब दो महीने पहले जेल से बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अब सौदापुर में सर्विस स्टेशन संभाल रहा था। उसके पास गांव के कुछ युवाओं ने बैठना शुरू कर दिया था। कुछ युवाओं ने सोशल मीडिया पर संदीप के नाम के स्टेट्स लगाने शुरू कर दिए थे। मोनू उर्फ मोनू प्रधान को यह नागवार लगा। दोनों के बीच फोन और अन्य माध्यमों से कई दिन से बहस चल रही थी। एक दूसरे को धमकी तक दे रहे थे। शुक्रवार रात को मोनू गोली चलाते समय परिवार के सदस्यों को भी दूर रहने की धमकी दे रहा था। सेना से सेवानिवृत संदीप के चाचा भी बीच में आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे।

आसन कलां गांव में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। मतलौडा थाना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी माेनू उर्फ माेनू प्रधान की गतिविधियां संदिग्ध मिली हैं। घायल संदीप पिछले दिनों पंजाब जेल से बाहर आया है। पुलिस दोनों के बीच चौधर को लेकर भी जांच कर रही है। - जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अजीत सिंह शेखावत, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed