फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There was a ruckus on the Yamuna river bridge and the road was blocked

Panipat News: यमुना नदी के पुल पर किया हंगामा, सड़क पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus on the Yamuna river bridge and the road was blocked
सनौली। यमुना नदी के सनौली घाट पर कुंड में डूबे तीन में से एक युवक का शव 23 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। यूपी की कैराना थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अन्य दो युवकों की तलाश में गोताखोरों की टीम देर रात तक जुटी रही। उधर दोपहर तक युवकों का कोई पता न चलने के कारण परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने यूपी-हरियाणा की सीमा पर हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों ने कुछ प्राइवेट गोताखोरों पर पैसे लेकर युवकों की तलाश न करने का आरोप लगाया। दोनों राज्यों की पुलिस ने गुस्साए परिजनों और लोगों को समझाकर शांत कराया। करीब एक घंटे बाद आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पानीपत की एक फैक्टरी में काम करने वाले यूपी के गोंडा जिले के कंडेलगंज गांव निवासी श्यामू, राकेश, पिंटू, राजेश, अजय और सूरज रविवार शाम को सनौली यमुना घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। नहाते समय करीब चार बजे श्यामू (19), 24 वर्षीय राकेश और 39 वर्षीय पिंटू गहरे कुंड में डूब गए थे। साथियों की सूचना पर यूपी की कैराना थाने और हरियाणा की सनौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवकों की तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया था। देर रात तक चले अभियान के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोताखोरों ने सोमवार सुबह से ही नदी में युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद करीब 11 बजे परिजनों ने कुछ गोताखोरों पर पैसे लेने के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और सनौली के यमुना नाके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। सनौली थाना पुलिस ने उन्हें बताया कि मामला कैराना पुलिस का है। इसके बाद परिजनों की भीड़ कैराना थाने की यमुना ब्रिज चौकी पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed