{"_id":"6359a1411dfe8745815bb66e","slug":"there-may-be-negative-marking-in-ctet-exam-students-will-have-to-be-careful-panipat-news-knl125568733","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटेट की परीक्षा में हो सकती हैं नेगेटिव मार्किंग, विद्यार्थियों को बरतनी होगी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटेट की परीक्षा में हो सकती हैं नेगेटिव मार्किंग, विद्यार्थियों को बरतनी होगी सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा अर्थात सीटेट में इस बार नेगेटिव मार्किंग हो सकती है। सीटेट में हिस्सा लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को डर है कि कहीं इस बार परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग ना हो जाए। अगर ऐसा हो जाता है तो हर गलत उत्तर के साथ अभ्यर्थियों के नंबर भी कट जाएंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभी तक परीक्षा की तारीख नहीं बताई गई है। वहीं सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू होगा। इसके मुताबिक सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू होगी। जो उम्मीदवार 16वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
सीटेट परीक्षा में हिस्सा लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को अंदेशा है कि कहीं इस बार परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग ना हो जाए। अगर ऐसा हो जाता है तो हर गलत उत्तर के साथ अभ्यर्थियों के नंबर भी कट जाएंगे। हालांकि, अगर पिछली परीक्षा को देखें तो लगता है कि ऐसा कुछ नहीं होगा, क्योंकि पिछले साल हुई परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग जैसा कुछ नहीं था। सीटीईटी परीक्षा के हर पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं और हर प्रश्न पर सही होने पर एक नंबर मिलते हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
आसानी से पास कर सकते हैं सीटेट की परीक्षा
सीटेट परीक्षा पास करने के लिए आप अगर सहीं तरीके को अपनाते हैं तो निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। सबसे पहले तो इस परीक्षा के लिए आपका जो सिलेबस हो उसके रोजाना नोट्स बनाएं और उनका रिवीजन करते रहें। अगर आप शुरू से स्टेप टू स्टेप नोट्स बनाते जाएंगे तो यह अंतिम समय में आपके बेहद काम आ सकते हैं। दूसरे, सब्जेक्ट वाइज अपनी तैयारी करें। जब फोकस होकर एक विषय पर अपना पूरा ध्यान लगाएंगे तो यह आपके लिए बेहतर रिजल्ट देगा।
बॉक्स
- प्रीवियस पेपर पर ध्यान देना जरूरी
किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए आपका प्रीवियस पेपर पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से आपको अंदाजा लग जाता है कि किस तरह के प्रश्न परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। दूसरी बात यह है कि कई बार पिछले साल पूछे गए प्रश्न भी रिपीट होते हैं, तो अगर आप इन पेपरों को ध्यान से पढ़ेंगे तो यह मौजूद परीक्षा में आपकी बहुत मदद कर सकते हैं।
बॉक्स
- 31 अक्तूबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
सीटीईटी के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू होगी, जो 24 नवंबर तक चलेगी। शुल्क का भुगतान 25 नवंबर दोपहर 3:30 तक किए जा सकते हैं। सीटीईटी सिलेबस, भाषा, योग्यता और एग्जाम सिटी की जानकारी इंफॉर्मेशन बुलटिन में दी गई है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
बॉक्स
- कितना देना होगा शुल्क
सीटीईटी परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी देना होगा। दोनों पेपर के लिए शुल्क अलग-अलग हैं। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, वहीं दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए मात्र 500 रुपये देना होगा। वहीं उन्हें दोनों पेपर के लिए 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
बॉक्स
सीबीटी मोड में परीक्षा
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड यानी सीबीटी मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा की सही तिथि उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर दी जाएगी।
.
वर्जन-
- सीटेट की परीक्षा दिसंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है। हालांकि सीबीएसई ने इसकी तिथि जारी नहीं की है। सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक चलेगी।
- विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत