फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is no water in the lake, Hali Park is in bad condition

Panipat News: झील में पानी नहीं, बेहाल है हाली पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
There is no water in the lake, Hali Park is in bad condition
पानीपत। नगर निगम ने मुख्यमंत्री की घोषणा में 24.50 करोड़ रुपये से हाली झील और हाली पार्क बनाकर दोनों बेसहारा छोड़ दिए। निगम के लाख प्रयास के बाद भी हाली झील में तीन साल बाद भी पानी नहीं आ पाया है। अब पार्क भी रखरखाव के बिना खस्ता होता जा रहा है। नगर निगम यहां सुविधा जुटाना तो दूर झाडू तक नहीं लगवा पा रहा है। पानी की लीकेज से पार्क में बदबू उठ रही है। दो महीने पहले आई तेज आंधी में पेड़ों के बड़े टहनों तक को निगम हटवा नहीं पाया है। ऐसे में करोड़ों रुपये के पार्क में लोगों को सैर करने का भी मन नहीं करता। उनको मुंह पर कपड़ा बांधकर सैर करनी पड़ती हैं। नगर निगम अधिकारियों का इसके रखरखाव की तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

मशहूर शायर अल्ताफ हुसैन हाली के नाम से पानीपत में कई एकड़ में पार्क और झील है। नगर निगम ने 2018 में 24.50 करोड़ की लागत से पार्क और झील को पिकनिक स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव बनाया। यहां पार्क और झील का निर्माण तो पूरा कर दिया गया, लेकिन अब तक सुविधा नहीं जुटा पाए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

पार्क नहीं जंगल लगने लगा
राज भाटिया, रणबीर सिंह और कर्मचंद ने बताया कि हाली पार्क उनके नजदीक लगता है। यहां सुबह व शाम को सैर करने आते हैं। पिछले दिनों से पार्क के रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्क के रास्तों पर पेड़ों के पत्ते पड़े हैं। नलों से पानी लगातार चलने से पेड़ पौधे गलने लगे हैं। इसके साथ पानी जमा होने से बदबू उठने लगी है। नगर निगम अधिकारियों को कई बार इसमें सुधार के बारे में कहा गया, लेकिन किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई। ऐसे में सैर करने जाने का भी मन नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

हाली झील में किश्ती का सबको इंतजार
नगर निगम का हाली झील में किश्ती चलाने का प्रस्ताव है। यहां नहरी पानी लाने को लेकर पिछले दो साल से लगातार काम किया जा रहा है। निगम बिजली के ट्रांसफार्मर और मोटर की कैपेसिटी भी बढ़ा चुका है। बावजूद इसके आज तक हाली झील में पानी नहीं पहुंच पाया है। झील आज भी सूखी पड़ी है। पिछले 15 दिन से नहर में पानी आ रहा है, लेकिन नगर निगम ने झील में पानी लाने का प्रयास तक नहीं किया।

वर्जन :
हाली पार्क और झील मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बनाए गए हैं। पार्क के रखरखाव को लेकर आरडब्ल्यू को देने की तैयारी थी, लेकिन कोई आगे नहीं आया है। हाली झील में भी जल्द ही पानी लाने को लेकर काम किया जाएगा। लोगों को पार्क और झील में बेहतर सुविधा दी जाएगी।
प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed