फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is no place to stand in trains going to Bihar, there is no way at the station.

Panipat News: बिहार जाने वाली ट्रेनों में खड़े होने को भी जगह नहीं, स्टेशन पर नहीं रास्ता

Sat, 25 Oct 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 25 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
There is no place to stand in trains going to Bihar, there is no way at the station.
ट्रेन में चढ़ते हुए यात्री। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। छठ महापर्व पर अपने घर जाने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ट्रेन के साथ रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को बैठने को सीट नहीं मिल पा रही हैं। यात्रियों को फर्श पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशन पर ट्रेनों को ठहराव पांच मिनट तक कर दिया है। बावजूद इसके भी ट्रेनों में चढ़ने व उतरने में मारामारी हो रही है। ट्रेनों की देरी से भी स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। शुक्रवार को मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल समेत 12 ट्रेनें स्टेशन पर देरी से आई। जिससे यात्री स्टेशन पर परेशान दिखे।
यात्री रेखा और अमित ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ छठ पूजा के लिए अपने घर बिहार जा रहे हैं। स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव पांच मिनट ज्यादा बढ़ाया गया है। स्टेशन पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ ज्यादा है और ट्रेन पीछे से ही फुल होकर आ रही हैं। सामान ज्यादा होने के कारण ट्रेनों में चढ़ना-उतरना मुश्किल होता है इसीलिए ट्रेनों के ठहराव का समय कम से दस मिनट बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन


ये ट्रेनें आई देरी से

मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल चार घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू 50 मिनट, आम्रपाली एक्सप्रेस 40 मिनट और पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईएमयू डेढ़ घंटा, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस 36 मिनट और सचखंड एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा एक घंटा, जम्मू तवी एक्सप्रेस 42 मिनट और नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा की देरी से आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस पौना घंटा, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू एक घंटा और अमृतसर एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ पूजा पर बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या स्टेशन पर पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही है। यात्री त्योहार मनाकर अपने कामों पर वापसी कर रहे हैं जिससे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहती है। स्टेशन पर यात्रियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए ट्रेनों के ठहरने का समय पांच मिनट ज्यादा बढ़ा रखा है ताकि यात्री आराम से ट्रेनों से उतर-चढ़ सके। बिहार जाने वाले यात्रियों के साथ सामान भी ज्यादा होता है इसीलिए उन्हें उतरने-चढ़ने में ज्यादा परेशानी हो रही है। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी यात्री को कोई परेशानी न हो।


-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।

छठ पूजा के लिए दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या ज्यादा बढ़ गई है। दिनरात स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर जमी रहती है। स्टेशन पर यात्री ज्यादा होने के कारण आरपीएफ स्टाफ की कमी हो रही थी इसीलिए पानीपत से 15 अक्टूबर से ही नौ जवानों की ड्यूटी दिल्ली में लगाई गई है। इनकी ड्यूटी 28 अक्टूबर तक दिल्ली में ही रहेगी। पानीपत स्टेशन पर आरपीएफ जवानों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

- दिनेश कुमार मीना, थाना प्रभारी आरपीएफ।

ट्रेन में चढ़ते हुए यात्री। संवाद

ट्रेन में चढ़ते हुए यात्री। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed