फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is mourning in the village on the death of Jaurasi Sarpanch's son.

Panipat News: जौरासी सरपंच के बेटे की मौत पर गांव में मातम पसरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
There is mourning in the village on the death of Jaurasi Sarpanch's son.
समालखा। जौरासी गांव में सरपंच के बेटे और उसके समालखा की लाइन पार कॉलोनी निवासी उसके दोस्त की सफीदों के नजदीक सड़क हादसे में मौत होने पर पूरे गांव में मातम छा गया। वे दोनों शादी समारोह में गए हुए थे। सरपंच का बेटा 22वें जन्मदिन पर साथी के साथ केक भी लेने गया था। दोनों के शवों का शुक्रवार को उनके परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जौरासी गांव के सरपंच धर्मपाल का बड़ा बेटा आदित्य (22) अपने दोस्त राहुल निवासी समालखा रेलवे लाइन पार स्थित हनुमान काॅलोनी जींद के सफीदों में शादी समारोह में गए हुए थे। आदित्य का 22वां जन्मदिन छह दिसंबर को था। वे दोनों वीरवार रात को ही जन्मदिन मनाने के लिए रात करीब 11 बजे सफीदों बाजार से केक लाने कार से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि धुंध होने के कारण सफीदों बाईपास के निकट उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पेड़ से टकरा कर एक बंद मकान में जा घुसी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें आदित्य और राहुल दोनों की मौत हो गई। परिजन वीरवार रात को ही सफीदों पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए और शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपे। दोनों युवकों के शव शुक्रवार सुबह समालखा लाए गए। आदित्य का जौरासी गांव और राहुल के शव का समालखा में दाह संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग शुक्रवार को आदित्य का 22वां जन्मदिन मनाना चाह रहे थे। उससे पहले ही हादसे में सब अरमान टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed