{"_id":"673e5be35cb638e5ca021ff4","slug":"there-is-abundance-of-cattle-on-the-roads-people-responsible-are-not-paying-attention-panipat-news-c-244-1-pnp1001-127768-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़कों पर गोवंश की भरमार, जिम्मेदारों का नहीं ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़कों पर गोवंश की भरमार, जिम्मेदारों का नहीं ध्यान
विज्ञापन
पानीपत। गोवंश की सड़कों पर भरमार है। शहर की सड़कों के साथ राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग पर गोवंश दिनभर जमा रहता है। सुबह व शाम के समय इनकी संख्या और अधिक हो जाती है। जिले में करीब एक हजार गोवंश सड़कों पर है। जिम्मेदार अधिकारी इनको हटाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में धुंध पड़ने पर हादसों का खतरा बढ़ गया है।
शहर में गोवंश को हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम व समालखा कस्बे में नगरपालिका और बाकी क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है। शहर की बात करें तो शहर में गोवंश जगह-जगह खड़ा रहता है। कई जगह झुंड में होने के चलते लोगों को निकलने में भी डर लगता है। नगर निगम इनको पकड़ने के कुछ दिन अभियान चलता है लेकिन बाद में बंद कर देता है। ऐसे में गोवंश सड़कों से नहीं हट रहा है। शहर में पानीपत-जींद रोड पर हनुमान मंदिर के सामने डिवाइडर पर पूरा दिन गोवंश रहते हैं। ये गोवंश लड़ते हुए सड़क पर उतर जाते हैं। इनके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं।
बॉक्स
समालखा में गोवंश की भरमार
समालखा में जीटी रोड और रेलवे रोड पर गोवंश की भरमार हैं। यहां शाम के समय निकलना पाना भी मुश्किल होता है। गोवंश बीच सड़क पर खड़े हो जाते हैं। पैदल के साथ वाहन चालक कई बार चोटिल हो चुके हैं। नगरपालिका को कई बार शिकायत देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों की परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
अधिकारियों या प्रशासन का नहीं ध्यान
कोट्स फोटो-
प्रशासन गोवंशों को भेजे गोशाला
सेक्टर-25 निवासी अश्विनी शर्मा ने बताया कि शहर में जगह-जगह गोवंश खड़े रहते हैं। सेक्टरों में कई जगह गोवंश गाड़ियों को टक्कर मार देते हैं। पिछले दिनों कई बड़े हादसे सेक्टर में हो चुके हैं। जिमखाना के सामने खाली मैदान में हर समय गोवंश रहते हैं। प्रशासन को इनको गोशाला में भेजना चाहिए। इसको लेकर लगातार अभियान चलाने की जरूरत है।
कोट्स फोटो
गोवंश के चलते कई बार हो चुके हादसे
एडवोकेट मेहुल जैन ने बताया कि गोवंश के चलते कई बार हादसे हो चुके हैं। सब्जी मंडी और अन्य कई सड़कों पर गोवंश काफी संख्या में खड़े रहते हैं। रिहायशी क्षेत्र में गोवंश के आने से हादसों का खतरा रहता है। शहर में इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं।
वर्जन :
शहर में बेसहारा गोवंश को लेकर अभियान चलाया जाता है। इनको गोशाला में छोड़ा जाता है। लोगों की सूचना पर भी गोवंश को हटाया जाता है।
जितेंद्र नरवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।