Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There are three auspicious yogas today on Bhaiya Dooj festival.

Panipat News: भैया दूज पर्व पर आज हैं तीन शुभ योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
There are three auspicious yogas today on Bhaiya Dooj festival.
पानीपत। भैया दूज वीरवार को होगा। इसमें तीन शुभ योग बन रहे हैं। तुला लगन में सुबह 10:47 से 12:28 तक तिलक करना विशेष लाभकारी होगा। इसके लिए रोडवेज ने लोकल से अंतर जिला रूटों पर बस चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं लंबे रूटों पर बसों के लिए विशेष व्यवस्था की है। वहीं बाजार में मिठाई और गिफ्ट की दुकान भी सज गई हैं।
विज्ञापन

पंडित प्रवीण शास्त्री ने बताया कि भैया दूज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का होती है। इसे यम दूती भी कहा जाता है। भैया दूज 22 अक्टूबर को रात 08:16 बजे प्रारंभ हो गई। यह 23 अक्टूबर वीरवार को रात 10:46 बजे तक रहेगी। भैया दूज का पर्व भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। बहन अपने भाइयों को अपने हाथों से बना भोजन खिलाती हैं। भाई को तिलक लगाते समय उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ मुंह कर बैठना चाहिए। उत्तर दिशा धन और अवसरों की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में तिलक करने से भाई की कॅरिअर और आर्थिक जीवन में स्थिरता आती है। पूर्व दिशा ज्ञान, बुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की दिशा मानी जाती है। शास्त्री ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार यमराज शनिदेव के बड़े भाई हैं। उनकी दो बहन यमुना और भद्रा हैं।
विज्ञापन

शामली और कैराना समेत अन्य रूटों पर चलाई जाएंगी बसें : रोडवेज ने भैया दूज पर रूट पर मांग अनुसार बस चलाने का फैसला लिया है। पानीपत डिपो के डीआई कपूर चंद ने बताया कि लोकल और अंतर जिला रूटों पर बसों को चलाने का फैसला लिया है। इन रूटों पर यात्रियों की मांग अनुसार बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा यूपी के शामली और कैराना समेत अन्य रूटों पर बस चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed