{"_id":"683e16c21be60feaa00cc156","slug":"there-are-no-proper-arrangements-for-water-drainage-the-situation-will-worsen-panipat-news-c-244-1-pnp1001-138045-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं, बिगड़ेंगे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं, बिगड़ेंगे हालात
विज्ञापन
पानीपत। शहर ही नहीं गांवों में भी पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। गांवों में नाले व नाली टूटी पड़ी हैं और पानी निकासी के भी प्रबंध पुख्ता नहीं हैं। तालाब भी ओवरफ्लो होने का खतरा पहले से ही बना हुआ है। ऐसे में बारिश के दिनों में लोगों की मुश्किल बढ़ जाएगी। प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
गांवों में पानी निकासी के प्रबंधों को देखें तो कई गांवों में हालत चिंताजनक हैं। शहर से सटे सौदापुर गांव में देखे तो यहां मुख्य सड़क के साथ नाला आधा अधूरा है। इसके साथ नाले की सफाई भी नहीं की जा रही। जिससे गांव के अड्डे पर बारिश होते ही पानी जमा हो जाता है।
ग्रामीण राजेश और दीपक ने बताया कि स्टेट हाईवे पर बसे गांव में पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। सनौली और बापौली क्षेत्र के सनौली खुर्द व छाजपुर कलां गांव में पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। सनौली गांव की मुख्य सड़क पर नाले की सफाई नहीं की गई। जिसके चलते पानी निकासी की समस्या अब से पहले बनी हुई है। बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या गहरा सकती है। इनके समाधान की तरफ कोई ध्यान नहीं है। जिसके चलते ग्रामीणों को जलभराव की समस्या गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
सनौली खुर्द गांव के हरपाल और जितेंद्र ने बताया कि गांवों में पानी निकासी के प्रबंध पुख्ता नहीं है। पंचायत विभाग का निकासी के प्रबंधों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। तालाबों की भी सफाई नहीं कराई है। ऐसे में बारिश का सारा पानी तालाब में जाएगा। ये भी ओवरफ्लो हो सकते हैं। हर बार तालाब ओवरफ्लो होकर खेतों में पानी चला जाता है। इससे फसल खराब होने का डर बना रहता है।