फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There are less chairs for patients, the condition of cleanliness is also poor.

Panipat News: मरीजों के लिए कुर्सियां कम, सफाई का भी जाना हाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
There are less chairs for patients, the condition of cleanliness is also poor.
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से कायाकल्प की तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची। टीम ने जिला नागरिक अस्पताल के हर वार्ड का निरीक्षण किया। यहां मरीजों के लिए चिकित्सकों के केबिन के बाहर पर्याप्त कुर्सी नहीं मिली। वहीं टीम ने सफाई के संबंध में कर्मचारियों से हाल पूछा।
विज्ञापन

टीम ने इसकी विधि जानी और स्टाफ सीपीआर के बारे में पूछा। प्रसूति वार्ड के बाहर तीमारदारों के लिए भी बैठने की उचित व्यवस्था नहीं मिली। इसे ठीक करने के निर्देश दिए गए। अब कायाकल्प की टीम अपनी रिपोर्ट मुख्यालय में देगी। फरवरी में कायाकल्प अवार्ड की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

कायाकल्प की टीम शुक्रवार सुबह करीब 11 पहुंची और दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तक जिला नागरिक अस्पताल में रही। टीम में डॉ. जसप्रीत सिंह, डॉ. सुखप्रीत सिंह व डॉ. दिव्या अरोड़ा शामिल रही। वे सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां माइनर ऑपरेशन थियेटर की जांच की। मरीजों की फाइल जांची। मरीजों की फाइल मेंटेन मिलने पर डॉक्टरों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर से प्राथमिक उपचार के बारे में पूछा। आईसीयू में दाखिल मरीजों की जानकारी ली। बर्न वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां दाखिल दो मरीजों से उनके इलाज के बारे में पूछताछ की। इसके बाद टीम ने एनसीडी क्लीनिक का निरीक्षण कर यहां एक अलग से कॉर्नर बनाने के निर्देश दिए।
प्रसूति वार्ड के बाहर तीमारदारों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मेंटर हेल्थ के बारे में टोल फ्री नंबर अंकित करने के निर्देश दिए। पार्किंग व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए। डिप्टी एमएस डाॅ. अमित पाेरिया ने बताया कि टीम ने इंफेक्शन कंट्रोल, मेडिकल बायोवेस्ट निस्तारण, अस्पताल में रख-रखाव, स्पोर्ट सर्विसेज, क्लीनिकल-नॉन क्लीनिकल सहित सात बिंदुओं पर निरीक्षण किया है।

इन्हीं बिंदुओं पर सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रत्येक ओपीडी के बाहर, प्याऊ आदि के लिए सूचना पट्टिका लगी हुई है। सुरक्षा के उद्देश्य से फायर फाइटिंग सिस्टम जांचा गया। शौचालयों की जांच की गई। उनका कायाकल्प की टीम का निरीक्षण संतोषजनक रहा है। जिला नागरिक अस्पताल कायाकल्प की टीम के निरीक्षण में प्रथम स्थान पर आता है तो 50 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। जिला नागरिक अस्पताल 2022 में यह इनाम जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed