{"_id":"65ece2772bcef3845301bf64","slug":"theft-worth-lakhs-in-a-house-in-pathan-mohalla-case-registered-panipat-news-c-244-1-pnp1004-115020-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पठान मोहल्ला के एक घर में लाखों की चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पठान मोहल्ला के एक घर में लाखों की चोरी, मामला दर्ज
विज्ञापन
पानीपत।घर को ताला लगा शिवरात्रि पर पूजा करने के बाद अपनी बहन के घर रुके एक युवक के घर में रात को चोरों ने सेंध लगा लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। पीड़ित को इसी जानकारी अगली सुबह घर पहुंचने पर लगी। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
थाना किला पुलिस को दी शिकायत में सन्नी हुडिया निवासी पठान मोहल्ला ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे घर का ताला लगाकर पूजा के लिए ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के शिव मंदिर में गया था। पूजा के बाद अपनी बहन ऋतु ग्रोवर नजदीक रोशन महल इंसार बाजार के घर रुक गया। शनिवार सुबह करीब 6.00 बजे जब वह अपने घर पर आया तो देखा घर के अंदर के दरवाजे का कुंडा उखड़ा पड़ा था और और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। लोहे की अलमारी का लॉक भी टूटा था। उसने अपना सामान चेक किया तो अलमारी से चार अंगूठी, दो कड़े, सोना वजन करीब तीन तोले था, दो सोने की चैन और 80 हजार रुपये समेत एक ऑक्सीजन सिलिंडर गायब मिला। रात को कोई चोर घर की छत से दरवाजे का कुंडा उखाड़ कर उनके मकान में आकर चोरी कर ले गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।