फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Theft of lakhs including cash, jewelery from four houses including councilor

पार्षद समेत चार मकानों को निशाना बनाकर चोरी किए लाखों की नकदी व सोने- चांदी के जेवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs including cash, jewelery from four houses including councilor
पानीपत। वार्ड संख्या तीन की महिला पार्षद समेत चार मकानों से चोरों ने सोमवार की रात नकदी, गहने समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं का जायजा लिया। एफएसएल ने नमूने जुटाए। पुलिस ने चारों मामलों में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहसील कैंप थाने की पुलिस को दी शिकायत में वार्ड तीन की पार्षद अंजली शर्मा ने बताया कि पांच जून की रात करीब 12 बजे वह परिवार के साथ निजी काम से बाहर गई थीं। दो बजे घर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर की पहली और दूसरी मंजिल के कमरों की सभी अलमारियों के ताले टूटे थे। उन्होंने मकान के अंदर रखे रुपये और जेवर की तलाशी ली तो पता चला कि 50 हजार रुपये चोरी थे। तहसील कैंप थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 25पार्ट-2 निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि चार जून को वह परिवार सहित बालाजी धाम गए थे। छह जून को जब वापस आए तो देखा कि मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर अलमारी से 60 हजार रुपये, एक हीरे का मंगलूसत्र, एक सोने की अंगूठी, तीन घड़ियां चोरी हो गईं। उन्होंने चांदनीबाग थाने की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास नगर निवासी उमेश ने बताया कि उनके पास आयशर कंपनी की गाड़ी है। उन्होंने गाड़ी को सीआईएसएफ रोड पर गली नंबर 14 में खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो गाड़ी चोरी हो गई थी। आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अंत में उन्होंने सेक्टर 29 थाने की पुलिस को शिकायत दी।

विराट नगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि पांच जून को वह घर से शांति नगर गए थे। पत्नी और बच्चे गांव बबैल गए थे। वह शाम करीब साढ़े चार बजे घर लौटे तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है। सामान बिखरे थे। लकड़ी की अलमारी से 40 हजार नकद, दो मोबाइल फोन, एक स्मार्ट वॉच, एक सोने का मंगलसूत्र और दो सोने की अंगूठियां चोरी हो गईं। उन्होंने मॉडल टाउन थाने की पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed