{"_id":"667bc1eec335a41b48029a40","slug":"theft-in-jjp-lok-sabha-candidate-s-house-in-panipat-valuables-including-rs-25-000-cash-and-15-000-missing-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: जजपा के लोकसभा प्रत्याशी के घर चोरी, 25 हजार नकदी व 15000 डॉलर सहित कीमती सामान गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: जजपा के लोकसभा प्रत्याशी के घर चोरी, 25 हजार नकदी व 15000 डॉलर सहित कीमती सामान गायब
Wed, 26 Jun 2024 12:53 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:53 PM IST
सार
चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में विक्रम सिंह ने बताया कि वह गांव सिवाह का रहने वाला है। वह सेक्टर 11 निवासी देवेंद्र कादियान के मैनेजर एवं पर्सनल सेक्रेटरी का काम करता है। उनके यहां मुकेश पुत्र जयपाल सिंह निवास सैनी मोहल्ला, खेडे के पास पूंडरी कैथल कुक का काम करता था।
विज्ञापन
करनाल लोकसभा से प्रत्याशी रहे देवेंद्र कादियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं करनाल लोकसभा से प्रत्याशी रहे देवेंद्र कादियान की कोठी पर चोरी हो गई। यहां उनके कुक ने ही चोरी की है। जोकि अचानक बिना सैलरी लिए ही नौकरी छोड़ गया। चुनावों के बाद सामान चेक किया, तो चोरी होने का पता लगा। चोर कुक ने कोठी से 25 हजार कैश, 15000 डॉलर समेत कीमती एयरपोड चुरा लिए। जिसकी शिकायत कादियान के पर्सनल सेक्रेटरी ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में विक्रम सिंह ने बताया कि वह गांव सिवाह का रहने वाला है। वह सेक्टर 11 निवासी देवेंद्र कादियान के मैनेजर एवं पर्सनल सेक्रेटरी का काम करता है। उनके यहां मुकेश पुत्र जयपाल सिंह निवास सैनी मोहल्ला, खेडे के पास पूंडरी कैथल कुक का काम करता था। जोकि 3 माह पहले 12 अप्रैल को अचानक काम छोड़कर चला गया था। इसी बीच देवेंद्र कादियान को जेजेपी ने करनाल लोकसभा प्रत्याशी बनाया।
विज्ञापन
जिसके चलते सभी चुनावों में व्यस्त हो गए। इसी व्यवस्तता के चलते वे अपना सामान और रुपए चेक नहीं कर पाए। अब चुनावों के बाद उन्होंने अपना सामान देखा, तो काफी सामान चोरी मिला। जिनमें 25 हजार रुपए, और 15000 डॉलर गायब थे। इनके अलावा 25 हजार कीमत के एयरपोड भी थे। उन्हें इस चोरी का सीधा शक मुकेश पर ही है। क्योंकि वह जाते समय अपनी सैलरी भी नहीं ले गया।
विज्ञापन