{"_id":"62041c8ad815a678be03db07","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-the-thread-factory-panipat-news-knl984855123","type":"story","status":"publish","title_hn":"धागा फैक्टरी का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धागा फैक्टरी का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। डाबर कॉलोनी स्थित धागे की फैक्टरी का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये का धागा और मशीनों के स्पेयर पार्ट चोरी कर लिए। चोरी सामान की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। फैक्टरी मालिक ने अपने स्तर पर चोरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग न मिलने पर इसकी शिकायत किला थाना पुलिस को दी गई। फैक्टरी मालिक ने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है।
डाबर कॉलोनी निवासी कृष्णा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जूट एक्सपोर्ट स्टिचिंग के नाम से फैक्टरी है। वो मंगलवार रात सात बजे फैक्टरी का ताला लगातार घर आ गया था। बुधवार सुबह छह बजे वो फैक्टरी में गया तो फैक्टरी के गेट का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि फैक्टरी से स्टिचिंग मशीन के स्पेयर पार्ट, मशीन का हेड, हेड ड्रिल और स्टिचिंग मशीन का धागा चोरी था। चोरी धागे की कीमत 50 हजार रुपये से ज्यादा है। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची किला थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात पर केस दर्ज किया। अब पुलिस पूूरे मामले की जांच कर रही है।