फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   theaters closed till 31 march in panipat

ोरोना से मनोरंजन बंद: पानीपत में मल्टीप्लेक्स को रोज होगा नौ लाख का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
theaters closed till 31 march in panipat
हरियाणा में कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए रविवार को सभी सिनेमा घरों को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इसके चलते पानीपत के दो मल्टीप्लेक्स को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। सोमवार को पीवीआर और फन सिनेमा के टिकट काउंटर पर भी हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट का नोटिस लगा हुआ था। इससे पानीपत में मल्टीप्लेक्स को रोज करीब नौ लाख रुपये का नुकसान होगा।
विज्ञापन

पीवीआर और फन सिनेमा की छह स्क्रीन पर करीब 1400 सीट हैं यानि छह स्क्रीन पर एक बार में 14 सौ लोग एक साथ फिल्म देख सकते हैं। एक स्क्रीन पर एक दिन में चार शो चलते हैं। ऐसे में दिन में कुल 5600 लोग फिल्म देख सकते हैं। अमूमन एक टिकट की कीमत 120 रुपये से 180 रुपये के बीच है, ऐसे में अगर एक टिकट की कीमत 150 रुपये मान ली जाए तो एक दिन में करीब नौ लाख रुपये का नुकसान मल्टीप्लेक्स को उठाना पड़ेगा। यह नुकसान कब तक चलेगा, इसका पता नहीं है।
विज्ञापन

-कोरोना वायरस को देखते हुए टली सूर्यवंशी की रिलीज डेट
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही अन्य फिल्मों की रिलीज डेट भी टलने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल फिल्म अंग्रेजी मीडियम चल रही थी, जिसे अब दर्शक नहीं देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed