{"_id":"61e9c7c57d974d571b1f1b38","slug":"the-youth-who-made-the-corporation-employees-run-with-a-needle-controlled-with-alcohol-panipat-news-knl96640049","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुआ लेकर निगम कर्मचारियों को दौड़ाने वाला युवक शराब सहित काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुआ लेकर निगम कर्मचारियों को दौड़ाने वाला युवक शराब सहित काबू
विज्ञापन
बापौली। छाजपुर सब डिविजन कार्यालय में हगांमा कर कर्मचारियों के पीछे सुआ लेकर दौड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने छाजपुर खुर्द अड्डे से देसी शराब की 10 बोतल व 44 पव्वे सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान गांव छाजपुर कलां निवासी रवि के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि आरोपी युवक ने गत दिनों बिजली का बिल न भरने पर मीटर उतारे जाने से खफ होकर छाजपुर सब डिविजन कार्यालय में हगांमा किया था। इसके बाद निगम कर्मचारियों के पीछे सुआ लेकर दौड़ा भी था। इस दौरान कर्मचारियों ने कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई थी। इसकी शिकायत छाजपुर सब डिवीजन के एसडीओ ने थाना सनौली खुर्द पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
इस बारे में सनौली खुर्द थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है कि अवैध शराब की बोतलों सहित जो युवक पकड़ गया है उसने ही बिजली निगम के कार्यालय में हंगामा किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।